Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Security Breach at Ranchi Fan Evades Guards Interrupts virat Kohli 52nd ODI Century Celebration
शतक लगते ही सुरक्षा घेरा तोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचा फैन, छुए पैर; देखिए वीडियो

शतक लगते ही सुरक्षा घेरा तोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचा फैन, छुए पैर; देखिए वीडियो

संक्षेप:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मैच के दौरान विराट कोहली ने अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। उनके जश्न मनाने के दौरान एक प्रशंसकने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और उनके पास पहुंच गया, जिसे सिक्योरिटी वाले मैदान से बाहर ले गया।

Nov 30, 2025 07:30 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में दमदार शतक लगाया। उन्होंने रांची में 135 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जैसे ही अपना 52वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया, एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और सीधे कोहली के पास पहुंच गया। इस दौरान विराट कोहली शतक पूरा करने के बाद जश्न मना रहे थे। उन्होंने फैन को पैर छूने से रोका और इतने देर में सिक्योरिटी पहुंच गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विराट कोहली ने मार्को जानसेन की गेंद पर चौका लगाकर अपना शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने हवा में कूदकर और अपनी शादी की अंगूठी को चूमकर जश्न मनाना शुरू ही किया था। इसी दौरान एक फैन मैदान के अंदर घुस गया और विराट कोहली के पास पहुंच गया। इस दौरान प्रशंसक उनके पैर छूने के लिए घुटनों के बल बैठ गया। उसके बाद सुरक्षाकर्मी फील्ड पर पहुंचे और उस फैंन को ग्राउंड से बाहर किया। हालांकि यह सुरक्षा के नजरिए से बड़ी चूक है।

ये भी पढ़ें:VIDEO: 52वां शतक पूरा करने पर कैसा था कोहली का रिएक्शन, काफी देर तक मनाया जश्न

यह विराट कोहली का 52वां शतक है। कोहली ने शतक लगाकर रांची के जेएससीए मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने का भी कीर्तिमान बनाया। कोहली का रांची में यह तीसरा शतक है।कोहली ने आज अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया। 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कोहली ने अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट ने इस मैदान पर 5 मैचों की 4 पारियों में 2 शतक और 1 अर्द्धशतक जमाया था। कोहली 4 में से 2 बार नॉट आउट रहे हैं। इससे पहले भी विराट ने रांची में अपने 5 मैच की 4 पारियों में इस मैदान पर 77, 139*, 45 और 123 रनों की पारियां खेली हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |