Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Rishabh Pant's decision surprised Anil Kumble Says not giving first over to Jasprit Bumrah was questionable
ऋषभ पंत के फैसले ने अनिल कुंबले को किया हैरान, बोले- बुमराह को ये ओवर न देना सवाल खड़े करता है

ऋषभ पंत के फैसले ने अनिल कुंबले को किया हैरान, बोले- बुमराह को ये ओवर न देना सवाल खड़े करता है

संक्षेप: कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत के एक फैसले ने अनिल कुंबले को हैरान कर दिया है। पूर्व दिग्गज स्पिनर कंबले ने कहा कि अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना सवालों के घेरे में है।

Sun, 16 Nov 2025 07:28 PMMd.Akram कोलकाता, भाषा
share Share
Follow Us on

अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की 30 रन से हार के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर तीसरे दिन का खेल के शुरू में मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद नहीं सौंपना सवाल पैदा करता है। भारतीय टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर आउट हो गई और इस तरह से पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन दूसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उपकप्तान ऋषभ पंत ने गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान संभाली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘‘124 रन का लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था। दक्षिण अफ्रीका को दिन की शुरुआत में केवल 63 रन की बढ़त हासिल थी और उसके तीन विकेट बचे हुए थे। टेम्बा बावुमा अभी खेल रहे थे। ऐसी परिस्थितियों में फैला हुआ क्षेत्ररक्षण और अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर न देना सवाल खड़े करता है। दक्षिण अफ्रीका के आज गिरे तीनों विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।’’ कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत में टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दिलाने के बावजूद उन्हें हमेशा वह श्रेय नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं।

ये भी पढ़ें:अगर हम टेस्ट जीत जाते तो...ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर कोच गंभीर की दो टूक
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया को द. अफ्रीका ने थमाई हैरतअंगेज हार, सबसे कम टारगेट नहीं हुआ चेज

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर भारत दक्षिण अफ्रीका से पिछड़ गया। इसका श्रेय बावुमा को जाता है। उन्हें कप्तान के रूप में वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान के रूप में 11 में से 10 टेस्ट मैच जीते हैं और उनके लिए टेस्ट चैंपियनशिप जीती है। उन्हें उस तरह का श्रेय नहीं मिलता जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य कप्तानों को मिलता है।’’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘बल्लेबाज के रूप में भी उन्होंने दो बेहतरीन पारियां खेली हैं। पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में और दूसरी अब यहां। उन्होंने एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |