ऋषभ पंत को अंपायर से मिली दूसरी बार वॉर्निंग, अब की ये गलती तो भारत पर लगेगा जुर्माना
यह वॉर्निंग है ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने की। ऋषभ पंत को यह दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय ले लिया था।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अंपायर्स दो बार भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को वॉर्निंग दे चुके हैं। अगर पंत अगली बार गलती करते हैं तो भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह वॉर्निंग है ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने की। ऋषभ पंत को यह दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय ले लिया था, जिस वजह से उन्हें इस पारी में दूसरी बार यह वॉर्निंग दी गई है। अगर पंत फिर से टाइम वेस्ट करते हुए पाए जाते हैं तो भारतीय टीम पर 5 रन का जुर्माना लग सकता है।
इस 5 रन के जुर्माने का फायदा साउथ अफ्रीका को होगा क्योंकि मेहमान टीम के खाते में यह रन जुड़ेंगे।
बात मैच की करें तो, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। गुवाहटी के मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
पंत भारतीय टेस्ट टीम के 28वें व दूसरे विकेट कीपर कप्तान है। धोनी पहले भारतीय फुल टाइम विकेट कीपर कप्तान थे।
मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए थे। टॉप-4 में मौजूद एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और टेंबा बावुमा सभी को अच्छी शुरुआत मिली। सभी बल्लेबाजों ने 30 रन का आंकड़ा पार किया, मगर कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम की पारी में टॉप चार में से हर एक ने 35 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनमें से कोई भी 50 तक नहीं पहुंच पाया।
भारत की नजरें मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को 350 से पहले समेटने पर होगी।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




