Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Ricky Ponting Backs Rishabh Pant to Handle India Leadership Role ahead of 2nd test vs south africa
रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर लगाई मुहर, तारीफों के बांधे पुल

रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर लगाई मुहर, तारीफों के बांधे पुल

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि अगर शुभमन गिल की चोट के कारण वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं, तो उप-कप्तान ऋषभ पंत भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Nov 20, 2025 08:10 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेलने उतर सकती है। ऐसे में ऋषभ पंत को टीम की कमान संभालने का मौका मिलेगा। पंत टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। गिल पहले टेस्ट के दौरान लगी गर्दन की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को गुवाहाटी होने वाले दूसरे टेस्ट में कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईसीसी रिव्यू पर रिकी पोंटिंग ने जोर देकर कहा कि पंत में अस्थाई नेतृत्व की भूमिका का दबाव संभालने का मिजाज और अनुभव है। पोंटिंग ने ऋषभ पंत के नेतृत्व कौशल पर पूरा भरोसा जताया। रिकी पोंटिंग आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रहे हैं और ऋषभ पंत कप्तान रहे थे। दोनों कई साल एक साथ काम कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा, "यह कभी आसान नहीं होता कि आप आकर अस्थाई कप्तान की भूमिका निभाएं, खासकर तब जब आपने कुछ दिन पहले ही एक टेस्ट मैच गंवाया हो। ऋषभ अब काफी अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी बन चुके हैं, और एक विकेटकीपर होने के नाते उन्हें यह देखने में मदद मिलती है कि मैच कैसे आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, ''उसने पिछले कुछ सालों से आईपीएल में कप्तानी की है। मुझे लगता है कि वह ठीक रहेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कप्तान के रूप में कैसे खेलता है और एक बल्लेबाज के रूप में अपने खेलने की शैली को कैसे संभालता है। मुझे लगता है कि वह इस मौके को बखूबी संभाल लेगा।"

ये भी पढ़ें:भारत में सभी प्रारूपों में खेलना आसान नहीं , कुलदीप ने बताया अपना फेवरेट फॉर्मेट

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के खेलने की संभावना कम है जबकि बीसीसीआई की खेल विज्ञान टीम अंतिम फैसला लेने से पहले इंतजार करना चाहती है । दूसरा और आखिरी टेस्ट शनिवार से खेला जायेगा। समझा जाता है कि गिल को पूरी तरह से उबरने में दस दिन लगेंगे । अगर वह टेस्ट मैच खेलता है तो उसे 30 नवंबर से रांची में शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |