Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Ravindra Jadeja Nears Kapil Dev Feat in Test Cricket 4000 Run and 300 Wicket
दिग्गजों के क्लब में पहुंचने से 10 रन दूर रविंद्र जडेजा, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

दिग्गजों के क्लब में पहुंचने से 10 रन दूर रविंद्र जडेजा, बनेंगे ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

संक्षेप: भारत के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा क्रिकेट के इतिहास में 4000 रन और 300 विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 10 रन की दरकरार है।

Thu, 13 Nov 2025 10:34 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। जडेजा टेस्ट में शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। हालांकि गेंद से वह ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। वेस्टइंडीज सीरीज में उन्होंने विकेट भी चटकाए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। यदि वह इस टेस्ट में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 'डबल रिकॉर्ड' हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल तीन महान खिलाड़ी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। रविंद्र जडेजा 10 रन बनाते ही भारत के महानतम ऑलराउंडर कपिल देव के बाद यह विशिष्ट डबल (4000 रन और 300 विकेट) हासिल करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें:टीम इंडिया की ताकत बनी गिल के लिए चुनौती, ऑलराउंडर्स को लेकर दुविधा में कप्तान

वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स ने 8032 रन और 235 विकेट चटकाए हैं। इयान बॉथम के नाम 5200 और 383 विकेट हैं। भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने 5248 रन और 434 विकेट झटके हैं।

तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का ईडन गार्डन्स में अंतिम एकादश में शामिल होना तय है, जबकि आकाश दीप टीम में तीसरे तेज गेंदबाज हैं। भारत के पास रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में चार स्पिनर हैं। जडेजा, अक्षर और वाशिंगटन बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। गिल ने वाशिंगटन, जडेजा और अक्षर के बल्लेबाजी में योगदान पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास अच्छे बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, चाहे वह अक्षर हों, वॉशिंगटन या जडेजा। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का रिकॉर्ड शानदार है, खासकर भारत में। यह रोमांचक टेस्ट मैच होगा और टीम के पास अधिक विकल्प होना अच्छी बात है।‘‘

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |