दक्षिण अफ्रीका ने किया बड़ा फेरबदल, भारतीय उपकप्तान अक्षर का फिर कटा पत्ता

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि उपकप्तान अक्षर पटेल को एक बार फिर मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने चार बदलाव किए हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने किया बड़ा फेरबदल, भारतीय उपकप्तान अक्षर का फिर कटा पत्ता

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस के दौरान बताया कि टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम बिना बदलाव के खेलने उतरी है। हालांकि अक्षर पटेल को नीदरलैंड मुकाबले के बाद एक बार फिर टीम में मौका नहीं मिला है।

भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल लगातार दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को दोनों मैचों में जगह मिली है। कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण मैच में चार बदलाव किए हैं। इस मैच में केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और डेविड मिलर की वापसी हुई है।

अक्षर पटेल का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल टी20 विश्व कप में गेंद से बेहतरीन फॉर्म में हैं। अक्षर ने तीन मुकाबले खेले हैं और 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने नामीबिया, अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 2-2 विकेट लिए। हालांकि बल्ले से वह कमाल नहीं दिखा सके। अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए थे। हालांकि नामीबिया और पाकिस्तान मुकाबले में वह खाता नहीं खोल सके। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें आराम दिया गया था। उनकी जगह खेलने उतरे वॉशिंगटन सुंदर ने उस मैच में गेंदबाजी में 4 ओवर में 36 रन खर्च किए थे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ़्रीका (प्लेइंग इलेवन): ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।