Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Pitch Report 5th T20I Narendra Modi Stadium Ahmedabad T20I Record Stats India vs South Africa Toss
IND vs SA Pitch Report, 5th T20I: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कौन बजाएगा डंका? पिच रिपोर्ट देख समझें चमकेगी किसकी किस्मत

IND vs SA Pitch Report, 5th T20I: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कौन बजाएगा डंका? पिच रिपोर्ट देख समझें चमकेगी किसकी किस्मत

संक्षेप:

IND vs SA Pitch Report 5th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। India vs South Africa मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा।

Dec 19, 2025 06:38 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs SA Pitch Report 5th T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। India vs South Africa 5वां टी20 मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 6 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। लखनऊ में धुंध और खराब AQI होने के कारण चौथा टी20 रद्द हो गया था, जिस वजह से इस सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे चल रहा है। आज पांचवें और आखिरी मुकाबले में या तो टीम इंडिया 3-1 से यह सीरीज जीतेगी या फिर साउथ अफ्रीका 2-2 से बराबरी करने में कामयाब रहेगी। आईए एक नजर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:IPL ऑक्शन में मिले 8.6 cr तो हनीमून टालने को तैयार हो गया ये प्लेयर, PBKS खफा!

India vs South Africa Pitch Report 5th T20I

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस महीने की शुरुआत में खेले गए घरेलू T20 मैचों में हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले थे। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, और ओस भी एक भूमिका निभा सकती है। लेकिन हालात पिछले तीन मैचों में देखे गए हालात से काफी बेहतर होंगे। बल्लेबाजों को यहां गेंदबाजों से अधिक मदद मिलती है, ऐसे में दोनों टीमों की बैटिंग यूनिट को देखते हुए उम्मीद लगाई जा सकती है कि फैंस को साल का आखिरी मुकाबला हाईस्कोरिंग देखने को मिल सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का T20I में पहले बैटिंग करते हुए औसतन स्कोर 183 का रहा है।

Narendra Modi Stadium T20I रिकॉर्ड और स्टैट्स

खेले गए मैच- 7

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 4 (57.14%)

दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैच- 3 (42.86%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (57.14%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 3 (42.86%)

हाईएस्ट स्कोर- 234/4

ये भी पढ़ें:तो फिर जयपुर में नहीं होंगे इस बार IPL के मैच? BCCI ने बढ़ाई RR की चिंता

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 166/3

प्रति विकेट औसत रन- 30.06

प्रति ओवर औसत रन- 8.89

पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 183

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड

भारत टीमः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज अहमद, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका टीमः रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, लूथो सिपामला, क्वेना मफाका

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |