Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Nitish Kumar Reddy released from India squad For Kolkata Test BCCI confirms what is the reason Behind it
IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय स्क्वॉड से रिलीज, BCCI ने किया कंफर्म; आखिर क्या है वजह?

IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय स्क्वॉड से रिलीज, BCCI ने किया कंफर्म; आखिर क्या है वजह?

संक्षेप: नीतीश कुमार रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से पहले भारतीय स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। 22 वर्षीय ऑलराउंडर भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट मैच खेल चुका है।

Wed, 12 Nov 2025 10:21 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा। कोलकाता टेस्ट से पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। रेड्डी को गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह अब राजकोट में भारत 'ए' टीम के साथ जुड़ेंगे। यह वनडे सीरीज 19 नवंबर को खत्म होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ''ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। नीतीश राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे। वह वनडे सीरीज के समापन के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में वापसी करेंगे।'' दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें:IND-SA टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 प्लेयर, कोहली से आगे तीन दिग्गज

गौरतलब बै कि रेड्डी को भारत की टेस्ट इलेवन में अपनी जगह गंवानी पड़ती क्योंकि ऋषभ पंत की विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में वापसी होगी और ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में बरकरार रखा जाएगा। एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''नीतीश रेड्डी राजकोट में भारत ए टीम से जुड़ेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन चाहता है कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी जांघ की चोट और गर्दन में ऐंठन के बाद भी लय में बने रहें। उनके लिए मैच खेलना अच्छा होगा। उनके लिए यहां पांच दिन यूं ही बैठे रहने का कोई मतलब नहीं है। बल्कि उनके लिए पांच दिन में तीन मैच खेलना और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच की तैयारी करना बेहतर होगा।''

ये भी पढ़ें:गिल ने कबूल किया ट्रिपल चैलेंज, भारतीय कोच ने कहा- कम ही प्लेयर करते हैं ऐसा

रेड्डी को टेस्ट सीरीज में इलेवन में जगह नहीं मिलेगी यह बात तभी साफ हो गई थी जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी का मौका मिला। हालांकि, भारतीय टीम प्रबंधन रेड्डी को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में विकसित करना चाहता है लेकिन उनकी गेंदबाजी अब भी उतनी अच्छी नहीं है और बल्लेबाजी भी जुरेल की तुलना में अधिक संतुलित नहीं है।

ये भी पढ़ें:मोर्ने मोर्कल को ग्रीम स्मिथ ने करार दिया 'दुश्मन', बुमराह को लेकर किया सतर्क

पहले टेस्ट के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

वनडे सीरीज के लिए भारत ए का अपडेटेड स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |