सब डरकर खेल रहे हैं, ये खिलाड़ी होता तो जीत जाते... टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद कैफ?

सब डरकर खेल रहे हैं, ये खिलाड़ी होता तो जीत जाते... टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद कैफ?

संक्षेप:

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी। भारत 124 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सका। मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।

Nov 17, 2025 05:01 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ गया है। दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया मैच के तीसरे दिन 124 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सकी। स्पिन ट्रैक बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के 159 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए थे। भारत में पहली बार ऐसा हुआ, जब कोई टीम टेस्ट मैच की चारों पारियों में 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई। मोहम्मद कैफ ने कोलकाता में हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि खिलाड़ी डरकर खेल रहे हैं। उनका मानना है कि अगर साई सुदर्शन प्लेइंग इलेवन में होते तो नतीजा अलग होता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैफ ने अपने यूट्यूब चैलन पर कहा, ''जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, उनमें किसी को ये फीलिंग नहीं है कि कोई हमारे साथ पीछे खड़ा है। कोई बैकिंग नहीं है। सब डरकर खेल रहे हैं। कोई खुलकर नहीं खेल रहा है। क्योंकि उनको पता है कि 100 बनाने के बावजूद सरफराज खान की जगह पक्की नहीं है। उनका कमबैक नहीं हो रहा है। वह बिना खेले ही बाहर हो गए। साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए लेकिन वह अगले टेस्ट मैच नहीं खेले। इस टीम में मुझे लगता है कि कंफ्यूजन बहुत ज्यादा है। प्लेयर्स को अपने पर बिलीफ कम हो या है, थोड़ा इंसिक्योरिटी भी आ गई है। इंसिक्योरिटी आएगी और टर्निंग ट्रैक पर खेलोगे तो आप अच्छा नहीं खेल पाओगे।''पूर्व बल्लेबाज ने साथ ही वॉशिंगटन सुंदर के पहले मैच अच्छा खेलने की वजह बताई।

read moreये भी पढ़ें:
शुभमन को अस्पताल से मिली छुट्टी, गांगुली ने कोच गंभीर को दिया एक क्लियर मैसेज

ऑलराउंडर सुंदर ने पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए। उन्होंने मैच में सर्वाधिक 174 गेंदें खेलीं। कैफ ने कहा, ''सुंदर क्यों अच्छा खेल पाए? वह चेन्नई से आते हैं। वह टर्निंग ट्रैक पर खेलकर बड़े हुए हैं। उन्होंने पता है कि जब बॉल स्पिन होगी तो कितना लंबा पैर निकालना है। कौन सी बॉल को कितने सॉफ्ट हैंड से खेलना है। बॉटम हैंड कितना टाइट रखना है। साई सुदर्शन भी चेन्नई से आते हैं। अगर वह नंबर तीन पर होते और सुंदर नंबर आठ पर आते तो भारत यह टेस्ट मैच जीत जाता। सुदर्शन स्पिन बहुत उम्दा खेलते हैं।'' कैफ ने आगे कहा, "दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सिर्फ दो स्पिनरों के साथ टेस्ट मैच जीता। भारत ने चार स्पिन का इस्तेमाल किया। चार खिलाने की कोई जरूरत नहीं थी। यह टीम ही गलत खेली।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |