Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Lungi Ngidi sudden entry into South Africa Squad will pacer Kagiso Rabada not play in Guwahati Test
IND vs SA: लुंगी एनगिडी की अचानक साउथ अफ्रीका टीम में एंट्री, क्या गुवाहाटी में नहीं खेलेगा ये पेसर?

IND vs SA: लुंगी एनगिडी की अचानक साउथ अफ्रीका टीम में एंट्री, क्या गुवाहाटी में नहीं खेलेगा ये पेसर?

संक्षेप:

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बढ़त बना रखी है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट से पहले लुंगी एनगिडी को अपने स्क्वॉड में जोड़ा है।

Nov 19, 2025 04:28 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रका टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच शनिवार (22 नवंबर) से गुवाहाटी में खेला जाना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने वाली साउथ अफ्रीका टीम में गुवाहाटी टेस्ट से पहले अचानक लुंगी एनगिडी की एंट्री हुई है। तेज गेंदबाज एनगिडी के स्क्वॉड में शामिल होने के बाद स्टार पेसर कगिसो रबाडा का दूसरे टेस्ट में खेलने भी संदिग्ध लग रहा। वह पसलियों में चोट के कारण कोलकाता में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेले थे, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीत हासिल की। भारत तीसरे दिन यहां 124 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सका था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनगिडी ने अब तक अपने करियर में 20 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि, उन्होंने जनवरी 2024 में भारत के खिलाफ केपटाउन में वापसी के बाद से महज तीन टेस्ट खेले हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था। एनगिडी ने भारत में केवल एक टेस्ट मैच खेला है। वह साल 2019 में रांची में टेस्ट में उतरे थे लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। एनगिडी अक्टूबर और नवंबर में पाकिस्तान में वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा रहे। वहीं, 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले हफ्ते सीएसए टी20 चैलेंज में टाइटन्स के लिए एक मैच खेला था।

ये भी पढ़ें:क्या गुवाहाटी में भी होगी ऐसी ही पिच? गंभीर बोले- हमने हमेशा कहा कि टर्निंग…
ये भी पढ़ें:भारत से जीतने के बाद SA देख रहा ये सपना, हेड कोच बोले- अब हम ऐसा देश नहीं जो…

एनगिडी के अलावा साउथ अफ्रीका टीम के अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर हैं। कोलकाता के टर्निंग ट्रैक पर स्पिनर साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाजी (कुल आठ विकेट) करने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल। यह साउथ अफ्रीका की भारतीय सरजमीं पर 15 सालों में पहली टेस्ट जीत थी। ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने 40 ओवर डाले और छह विकेट लिए। कोलकाता की पिच से तेज गेंदबाजों को पर्याप्त मदद मिली लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि गुवाहाटी में परिस्थितियां कैसी होंगी क्योंकि इस मैदान पर पहले कभी टेस्ट मैच का आयोजन नहीं हुआ है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |