Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa live telecast 2nd test how to watch india vs south africa test free live streaming tv new match timing
IND vs SA Live Streaming: फ्री में ऐसे देखें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव, मैच होगा खास

IND vs SA Live Streaming: फ्री में ऐसे देखें इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव, मैच होगा खास

संक्षेप:

IND vs SA Live Telecast 2nd Test: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 22 नवंबर से खेला जाना है। ये मैच खास होगा, क्योंकि यहां पहले सेशन के बाद टी ब्रेक होगा।

Nov 22, 2025 06:51 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IND vs SA Live Telecast 2nd Test: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 22 नवंबर से खेला जाएगा, जो बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। इसके पीछे का कारण ये है कि इतिहास में पहली बार किसी टेस्ट मैच में लंच ब्रेक से पहले टी ब्रेक होगा और दूसरे सेशन के बाद लंच ब्रेक होगा। इसके अलावा मैच की टाइमिंग भी बदल गई है। गुवाहटी में ये मुकाबला खेला जाना है। WTC चैंपियन टीम साउथ अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को हराया था। ऐसे में भारत हिसाब और सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा। यही कारण है कि मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन इससे पहले जान लीजिए India vs South Africa Test सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

India vs South Africa 2nd test कब खेला जाएगा?

IND vs SA 2nd Test आज यानी शनिवार 22 नवंबर से खेला जाएगा, जो 26 नवंबर तक चलेगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs South Africa 2nd test कितने बजे शुरू होगा?

IND vs SA 2nd Test की पूरी टाइमिंग बदल गई है। आमतौर पर टेस्ट मैच भारत में साढ़े 9 बजे शुरू होता है, लेकिन ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान - ऋषभ पंत और टेंबा बावुमा- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 8 बजे मैदान पर उतरेंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं और क्वालिटी में मैच देखना होगा। हालांकि, इसके लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे, लेकिन एक तरीका है, जिससे आप मैच टीवी पर फ्री में देख सकते हैं।

India vs South Africa 2nd test फ्री में कैसे देखें लाइव?

दरअसल, IND vs SA 2nd Test फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सिर्फ डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार एप पर देख पाएंगे, जबि हॉटस्टार की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं। ऑनलाइन मैच देखने के लिए आपके पास जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए, लेकिन मैच के बाद हाईलाइट्स बिल्कुल फ्री देख पाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |