Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Live Telecast 2nd T20I Today 11 Dec How To Watch India vs South Africa Live Match Free Online TV
IND vs SA Live Telecast, 2nd T20I: फ्री में यहां देखें India vs South Africa लाइव मैच, जानें कितने बजे होगा शुरू?

IND vs SA Live Telecast, 2nd T20I: फ्री में यहां देखें India vs South Africa लाइव मैच, जानें कितने बजे होगा शुरू?

संक्षेप:

IND vs SA Live Telecast, 2nd T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका यह मैच इस सीरीज के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

Dec 11, 2025 01:32 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs SA Live Telecast, 2nd T20I: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें अपनी बढ़त को दोगुना करना पर रहेगी। भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज का धमाकेदार आगाज किया था। वहीं मेहमान टीम की नजरें पटलवार करने पर होगी। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अगर साउथ अफ्रीका को अपनी दावेदारी पेश करनी है तो उन्हें इस सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देनी होगी। आईए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:5 ऐसे कप्तान जिनकी अगुवाई में भारत नहीं हारा एक भी T20I मैच, सहवाग भी लिस्ट में

India vs South Africa दूसरा टी20 कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs SA 2nd T20I आज यानी गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 6 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:चंडीगढ़ की पिच पर आज बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या चलेगा गेंदबाजों का जादू, जानें

India vs South Africa दूसरा टी20 मैच टीवी पर लाइव कैसे देखें?

IND vs SA दूसरे टी20 मैच को भारतीय फैंस टीवी पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। लाइव टेलीकास्ट में आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। हॉटस्टार पर भी आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

India vs South Africa दूसरे टी20 को फ्री में लाइव कैसे देखें?

IND vs SA T20I दूसरे टी20 मैच को अगर आपको टीवी पर फ्री में देखना है तो इसके लिए आपको डीडी फ्री डिश चाहिए होगी, जहां डीडी स्पोर्ट्स चैनल आपको फ्री में उपलब्ध होगा, जहां इंडिया के सभी होम मैचों का लाइव टेलीकास्ट होता है। वहीं, अगर आपको मैच से जुड़ी अपडेट्स और स्कोर के बारे में जानना है तो आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |