
IND vs SA Live Telecast 1st Test: फ्री में देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट लाइव, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच?
IND vs SA Live Telecast 1st Test: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज 14 नवंबर से होने जा रहा है। पहला टेस्ट ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। India vs South Africa Test 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
IND vs SA Live Telecast 1st Test: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 14 नवंबर से होने जा रहा है। India vs South Africa Test सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इस सेंचुरी में भारत को कोई टेस्ट सीरीज नहीं हराई है। वहीं 21वीं शताबदी में तो साउथ अफ्रीका की टीम ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोई टेस्ट मैच भी नहीं जीती है। हालांकि WTC की डिफेंडिंग चैंपियन टीम साउथ अफ्रीका अब पूरी तरह से बदल चुकी है। टीम के पास तगड़े बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों का गुच्छा है जो यहां धमाल मचा सकता है। दूसरी ओर टीम इंडिया भी कम नहीं है। नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में युवा टीम एकदम तैयार है। भारत वेस्टइंडीज को अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर यहां पहुंचा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आईए एक नजर India vs South Africa Test सीरीज से जुड़ी अहम जानकारियों पर डाल लेते हैं-

India vs South Africa 1st test कब खेला जाएगा?
IND vs SA 1st Test आज यानी 14 नवंबर से खेला जाएगा, जो 18 नवंबर तक चलेगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।
India vs South Africa 1st test कितने बजे शुरू होगा?
IND vs SA 1st Test भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और टेंबा बावुमा- आधा घंटा पहले यानी 9 बजे मैदान पर उतरेंगे।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट टीवी पर कैसे देखें लाइव?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में होगा।
India vs South Africa 1st test फ्री में कैसे देखें लाइव?
IND vs SA 1st Test फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें लाइव?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियोस्टार की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। हालांकि इसको लिए आपको रिचार्ज की जरूरत पड़ेगी, वहीं हाईलाइट्स बिल्कुल फ्री होगी।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका स्क्वॉड-
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, आकाश दीप
साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (डब्ल्यू), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, जुबैर हम्ज़ा, वियान मुल्डर




