IND vs SA Test Match Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म
चौथे दिन के खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 27/2 रहा। सुदर्शन 2 और कुलदीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं।


केएल राहुल
IND vs SA 2nd Test Day 4 Test Highlights: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन बारत को 549 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। मंगलवार को भारतीय टीम की हालत खस्ता रही। स्टंप्स के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 15.5 ओवर में दो विकेट पर 27 रन था। साई सुदर्शन 2 और नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव 4 रन बनाकर नाबाद हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (6) सस्ते में पवेलियन लौटे। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने 78.3 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की। ट्रिस्टन स्टब्स ने 180 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है।
स्टब्स ने टोनी डी जोरजी (68 गेंदों में 49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 और वियान मुल्डर (69 गेंदों में नाबाद 35) के संग पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की पार्टनरशिप की। रयान रिकेल्टन ने 35, एडेन मार्कराम ने 29 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने तीन रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट चटकाए। वॉशिंगटन सुंदर ने एक शिकार किया। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाने के बाद भारत को 201 पर समेट दिय था। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की दमदार बढ़त हासिल की थी। भारत को अब गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने कभी चौथी पारी में 445 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं, ऐसे में उनके लिए 500 पार का यह टारगेट लगभग नामुमकिन है।
IND vs SA Test Match Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म
चौथे दिन के खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 27/2 रहा। सुदर्शन 2 और कुलदीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: राहुल को हार्मर ने किया बोल्ड
भारत का दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा है। उन्होंने 29 गेंदों में महज 6 रन बनाए। राहुल को हार्मर ने 10वें ओवर में बोल्ड किया। सुदर्शन और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 21/2 है।
IND vs SA Test Match Live Score: यशस्वी सस्ते में आउट
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरुआत की है। यानसेन ने सातवें ओवर में यशस्वी जायसवाल का शिकार किया। यशस्वी ने 20 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद विकेटकीपर काइल वेरेन को कैच थमाया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। केएल राहुल (2*) का साथ देने के लिए साई सुदर्शन आए हैं। भारत का स्कोर 17/1 है।
IND vs SA Test Match Live Score: भारत की दूसरी पारी हुई शुरू
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। वियान मुल्डर ने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया।
IND vs SA Test Match Live Score: भारत को मिला 549 का टारगेट
साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का मुश्किल टारगेट दिया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। स्टब्स शतक से चूक गए। उन्होंने 180 गेंदों 94 रन बनाए। जडेजा के स्टब्स को बोल्ड करते ही साउथ अफ्रीका ने पारी घोषित करने का फैसला किया।
IND vs SA Test Match Live Score: तीसरे सेशन का खेल जारी
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। 75 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 231/4 है। स्टब्स 67 और मुल्डर 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की लीड 500 के पार
IND vs SA Test Match Live Score: लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की लीड 508 रनों की हो गई है, मगर टेंबा बावुमा ने अभी भी पारी घोषित नहीं की है। पहले हर किसी को लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की नजरें 500 की लीड पर होगी, मगर यह मुकाम हासिल करने के बाद भी साउथ अफ्रीका बैटिंग कर रहा है।
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका की लीड 500 के पार
IND vs SA Test Match Live Score: पारी का 69वां ओवर लेकर आए यशस्वी जायसवाल की चौथी गेंद पर मुल्डर ने चौका लगाकर साउथ अफ्रीका की लीड को 500 के पार पहुंचा दिया है, मगर अभी भी टेंबा बावुमा ने पारी घोषित नहीं की है।
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में 200 रन पूरे हो गए हैं। 288 रनों की लीड के साथ उनकी कुल बढ़त 488 रनों की हो गई है। निश्चित रूप से अब टेंबा बावुमा की नजरें 500 के आंकड़े पर है।
IND vs SA Test Match Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा अर्धशतक
IND vs SA Test Match Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स ने इस पारी का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका शायद 500 के पार लीड हासिल कर हार को पूरी तरह टालना चाहता है। टीम का स्कोर दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन है।
IND vs SA Test Match Live Score: जडेजा ने दिलाई चौथी सफलता
IND vs SA Test Match Live Score: रवींद्र जडेजा ने डी जोरजी को आउट कर भारत को चौथी विकेट दिलाई। साउथ अफ्रीका अभी भी पारी घोषित करने के मूड़ में नजर नहीं दिख रहा है। वियान मुल्डर बैटिंग करने आए हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 450 के पार
गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 450 रन से ज्यादा की हो चुकी है। स्ट्ब्स और डी जॉर्जी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका- 168/3
IND vs SA Test Match Live Score: दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 150 रन पूरे
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरी पारी में उसने 55 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। अब उनकी कुल बढ़त 448 रन की हो चुकी है। ट्रिस्टन स्टब्स 37 और टोनी डी जॉर्जी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 400 के पार
दक्षिण अफ्रीका ने अब भारत पर 400 रन से ज्यादा की बढ़त ले ली है। उसने दूसरी पारी में 44 ओवर में 120 रन बना लिए हैं। स्टब्स और डी जार्जी खेल रहे हैं। भारत को अगर सीरीज बचानी है तो अब उसे इतिहास रचना होगा। दक्षिण अफ्रीका- 120-3
IND vs SA Test Match Live Score: टी-ब्रेक का ऐलान, साउथ अफ्रीका का स्कोर 107/3
IND vs SA Test Match Live Score: चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। भारत के लिए इस सेशन में 2 विकेट रवींद्र जडेजा ने तो एक वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाया।
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका ने पार किया बड़ा मुकाम
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका की लीड 391 रनों की हो गई है। बता दें, भारत में आज तक 387 रनों से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज नहीं हुआ है। अब ऋषभ पंत की टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो इतिहास रचना होगा।
IND vs SA Test Match Live Score: डी जोरजी ने लगाया 102 मीटर लंबा छक्का
IND vs SA Test Match Live Score: लगातार तीन विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका के इंटेंट में कमी दिख रही थी, मगर डी जोरजी ने वॉशिंगटन सुंदर को 102 मीटर लंबा छक्का लगाकर थोड़ा साहस दिखाया है। साउथ अफ्रीका की नजरें यहां से तेजी से रन बनाकर जल्द से जल्द 500 की लीड हासिल करने पर होगी।
IND vs SA Test Match Live Score: सुंदर ने किया बावुमा का शिकार
IND vs SA Test Match Live Score: वॉशिंगटन सुंदर ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर टेंबा बावुमा को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। नीतीश रेड्डी ने लेग स्लिप में शानदार कैच पकड़ा।
IND vs SA Test Match Live Score: रवींद्र जडेजा को दूसरी सफलता
IND vs SA Test Match Live Score: रवींद्र जडेजा ने 29वें ओवर की पहली गेंद पर ऐडन मार्करम को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया है। मार्करम 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका की लीड 350 रनों की
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका की लीड 350 रनों की हो गई है। उनकी नजरें 100-150 रन और बनाकर पारी घोषित करने पर होगी।
IND vs SA Test Match Live Score: जडेजा ने रिकल्टन को किया आउट
IND vs SA Test Match Live Score: रवींद्र जडेजा ने 19वें ओवर में रियान रिकल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दे दिया है। भारत को गुच्छे में 2-4 विकेट चाहिए, तभी मैच में थोड़ी बहुत वापसी हो सकती है। रिकल्टन ने बनाए 35 रन। अब ऐडन मार्करम का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: भारत में SA के लिए दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी
हर्शल गिब्स और गैरी कर्स्टन, मुंबई वर्ल्ड कप, 1996
ग्रीम स्मिथ और एंड्रयू हॉल, कानपुर, 2004
ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंज़ी, चेन्नई, 2008
एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन, गुवाहाटी, 2025
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका पहुंचा 50 के पार
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर दूसरी पारी में 50 के पार पहुंच गया है। रायन रिकल्टन ने वॉशिंगटन सुंदर के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। रिकल्टन 32 तो मार्करम 18 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: वॉशिंगटन सुंदर अटैक पर
IND vs SA Test Match Live Score: मात्र तीन ओवर तेज गेंदबाजी के बाद ऋषभ पंत ने स्पिनर अटैक पर लगा दिए हैं। मोहम्मद सिराज के एक ओवर बाद वॉशिंगटन सुंदर उनके छोर से गेंदबाजी करने आए हैं। जसप्रीत बुमराह 2 ओवर डाल चुके हैं।
IND vs SA Test Match Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू
IND vs SA Test Match Live Score: गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को 1-2 विकेट नहीं बल्कि विकेटों के गुच्छे की दरकार है।
IND vs SA Test Match Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?
IND vs SA Test Match Live Score: गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा। ऐडन मार्करम और रायन रिकल्टन साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाएंगे।
IND vs SA Test Match Live Score: मार्को जेनसन ने क्या कहा?
IND vs SA Test Match Live Score: मार्को जेनसन ने कहा, "विकेट में साफ तौर पर अच्छी पेस और बाउंस है। ज्यादा स्विंग नहीं है। जब हमने देखा कि विकेट में थोड़ा बाउंस और बेहतर पेस है, तो हमने उसका इस्तेमाल करने की कोशिश की। (सभी डिपार्टमेंट में योगदान देते हुए) मैं बस आपकी तरह बनना चाहता हूं, शॉन। साफ तौर पर यह लड़कों और खासकर मेरे लिए एक अच्छा दिन था।"
IND vs SA Test Match Live Score: गुवाहाटी टेस्ट ड्रॉ हुआ तो साउथ अफ्रीका को होगा नुकसान
IND vs SA Test Match Live Score: भारत अगर गुवाहाटी में जारी दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहता है तो साउथ अफ्रीका को भारी नुकसान होगा। साउथ अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे से चौथे पायदान पर खिसक जाएगा, वहीं भारत तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।
IND vs SA Test Match Live Score: हार से भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में होगा नुकसान
IND vs SA Test Match Live Score: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में अगर भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया को इसका खामियाजा WTC पॉइंट्स टेबल में भी उठाना पड़ेगा। पाकिस्तान भारत से आगे निकल जाएगा और टीम इंडिया 5वें नंबर पर खिसक जाएगी।
IND vs SA Test Match Live Score: भारत को चमत्कार की आस
IND vs SA Test Match Live Score: भारत को अगर यह टेस्ट मैच जीतना है तो बड़ा चमत्कार करना होगा। भारत में 400 रनों का टारगेट आज तक चेज नहीं हुआ है। ऐसे में क्या टीम इंडिया मेहमानों को 400 से पहले रोक पाएगी। बता दें, 300 पार का टारगेट भी इंडिया में सिर्फ एक बार ही चेज हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।