IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका 30 रनों से जीता
IND vs SA Highlights- केशव महाराज ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारतीय पारी को 93 रनों पर समेट दिया है। साउथ अफ्रीका ने बड़ा उलटफेर करते हुए इस टेस्ट मैच को 30 रनों से अपने नाम किया।


इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका लाइव स्कोर
IND vs SA Highlights- टेंबा बवुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट में बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 30 रनों से धूल चटाई। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 124 रनों का टारगेट रखा था, मगर इस स्कोर के सामने पूरी भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में भी बैटिंग करने नहीं आए। वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों पर 31 रनों की पारी जरूर खेली, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के लिए जीत के हीरो साइमन हार्मर रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 8 विकेट चटकाए। बता दें, साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर सिमटी थी। टेंबा बावुमा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली थी। दो मैच की इस सीरीज में अब साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका 30 रनों से जीता
IND vs SA Highlights- केशव महाराज ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारतीय पारी को 93 रनों पर समेट दिया है। साउथ अफ्रीका ने बड़ा उलटफेर करते हुए इस टेस्ट मैच को 30 रनों से अपने नाम किया।
IND vs SA Live Cricket Score- अक्षर पटेल हुए आउट
IND vs SA Live Cricket Score- केशव महाराज के ओवर में 16 रन बटौर चुके अक्षर पटेल एक और बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर इस बार वह गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। टेंबा बावुमा ने शानदार कैच पकड़, भारत की आखिरी उम्मीद को तोड़ दिया है।
IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल ने खोले हाथ
IND vs SA Live Score- अक्षर पटेल ने 35वें ओवर की पहली दो गेंदों पर 10 रन बटौरकर मैच में थोड़ा रोमांच का तड़का लगाने की कोशिश की है। अगर भारत को जीत दर्ज करनी है तो उन्हें इसी लय में बैटिंग करनी होगी। भारत को जीत के लिए अब 37 रन चाहिए।
IND vs SA Live Score- कुलदीप यादव हुए आउट
IND vs SA Live Score- भारत को 77 के स्कोर पर 7वां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा है। जीत के लिए अभी भी 47 रनों की दरकार है। अब अक्षर पटेल का साथ देने जसप्रीत बुमराह आए हैं।
IND vs SA Live Score- भारत को जीत के लिए चाहिए 49 रन
IND vs SA Live Score- भारत का स्कोर इस समय 6 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। टीम इंडिया को जीत के लिए 49 और रनों की दरकार है। दिक्कत यह है कि टीम इंडिया के हाथ में विकेट नहीं है। शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से बैटिंग करने नहीं आने वाले। अक्षर पटेल पर अब सारी उम्मीद टिकी है।
IND vs SA Live Score- वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को बड़ा झटका
IND vs SA Live Cricket Score- वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। वह 92 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। वह एक छोर को शुरुआत से ही संभाले हुए थे। अब भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है।
IND vs SA Live Score- हार्मर चटका चुके हैं 7 विकेट
IND vs SA Live Cricket Score- साइमन हार्मर ने इस मैच में भारत के खिलाफ 7 विकेट चटका लिए हैं। उनका यह प्रदर्शन साउथ अफ्रीका की जीत की नींव रख रहा है।
IND vs SA Live Score- जडेजा 18 रन बनाकर आउट
IND vs SA Live Score- साइमन हार्मर ने रवींद्र जडेजा को LBW आउट कर भारत को 5वां झटका दे दिया है। अब सुंदर और अक्षर के रूप में आखिरी बैटिंग जोड़ी क्रीज पर है। इसके बाद कुलदीप, बुमराह और सिराज को ही आना है।
IND vs SA Live Score- जडेजा के आने के बाद बढ़ी रन गति
IND vs SA Live Score- रवींद्र जडेजा के आने के बाद रनों की गति में भी इजाफा हुआ है। जडेजा सुंदर के साथ शानदार साझेदारी कर रहे हैं। दोनों अभी तक 25 रन जोड़ लिए हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- जडेजा ने फिर चलाई तलवार
IND vs SA Live Cricket Score- रवींद्र जडेजा ने हार्मर के 21वें ओवर में फिर चौका लगाया। जड्डू रन बनाने के इंटेंट से ही आए हैं। ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने स्वीप शॉट की मदद से ये चार रन बटौरे।
IND vs SA Live Cricket Score- रवींद्र जडेजा ने लगाया चौका
IND vs SA Live Cricket Score- 21वां ओवर लेकर आए मार्को जेनसन दूसरी गेंद पर दिशा से भटक गए। जडेजा ने इसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की दिशा में चौका जड़ दिया। भारत के लिए हर एक रन कीमती है इस समय।
IND vs SA Live Cricket Score- ऋषभ पंत क्या कर पाएंगे कमाल
IND vs SA Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने आए हैं। उन्होंने 9 गेंदों पर 2 रन बना लिए हैं, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने अभी तक उन्हें अपने शॉट खेलने का मौका नहीं दिया है। पंत से आज एक अविश्वसनीय पारी की उम्मीद है।
IND vs SA Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल हुए आउट
IND vs SA Live Cricket Score- भारत को 33 के स्कोर पर तीसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है। हार्मर की शॉर्ट पिच गेंद पर वह बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए। टीम इंडिया जीत से अभी भी 91 रन दूर है। भारत को याद रखना होगा कि शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आने वाले हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- कोर्बिन बॉश को टारगेट करता हुआ भारत
IND vs SA Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी कोर्बिन बॉश को टारगेट कर रही है। उनके पहले ओवर से 9 तो दूसरे ओवर से 5 रन बटौरे गए हैं। भारत जीत से अब 93 रन दूर है।
IND vs SA Live Cricket Score- दूसरे सेशन का खेल शुरू
IND vs SA Live Cricket Score- लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। दिन का दूसरा सेशन हमेशा बल्लेबाजों के लिए होता है, मगर कोलकाता की पिच को देखकर लगता है इस सेशन में भी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आएंगे।
IND vs SA Live Cricket Score- लंच ब्रेक का ऐलान
IND vs SA Live Cricket Score- तीसरे दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। 124 रनों का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन है। वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- साउथ अफ्रीका की कसी हुई गेंदबाजी
IND vs SA Live Cricket Score- साउथ अफ्रीका की कसी हुई गेंदबाजी जारी है। अभी तक 6 ओवर का खेल हुआ है और इस दौरान भारत ने मात्र 10 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी गंवाए हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- केएल राहुल भी आउट
IND vs SA Live Cricket Score- 124 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। दोनों विकेट मार्को जेनसन ने लिए हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- यशस्वी जायसवाल हुए आउट
IND vs SA Live Cricket Score- 124 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में मार्को जेनसन ने यशस्वी जायसवाल को आउट करके दिया। जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए।
IND vs SA Live Cricket Score- ईडन गार्डन्स पर चेज हुआ सबसे बड़ा टारगेट 117 रनों का
IND vs SA Live Cricket Score- 117 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2004
79 - भारत बनाम इंग्लैंड, 1993
41 - इंग्लैंड बनाम भारत, 2012
39 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 1969
16 - इंग्लैंड बनाम भारत, 1977
IND vs SA Live Cricket Score- साउथ अफ्रीका ऑलआउट, भारत को मिला 124 का टारगेट
IND vs SA Live Cricket Score- मोहम्मद सिराज ने केशव महाराज को LBW आउट कर साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 के स्कोर पर समेट दिया है। भारत को कोलकाता टेस्ट जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट मिला है।
IND vs SA Live Cricket Score- सिराज ने किया हार्मर को बोल्ड
IND vs SA Live Cricket Score- मोहम्मद सिराज ने 53वें ओवर की तीसरी गेंद पर साइमन हार्मर को बोल्ड कर भारत को 9वीं सफलता दिला दी है। जब ऐसा लग रहा था कि इस पिच पर स्पिनर ही विकेट दिला सकते हैं, उस समय बुमराह-सिराज ने भारत को 2 विकेट दिलाए। साउथ अफ्रीका ऑलआउट से अब एक विकेट दूर है।
IND vs SA Live Cricket Score- जसप्रीत बुमराह ने किया बॉश को बोल्ड
IND vs SA Live Cricket Score- कोर्बिन बोश को बोल्ड कर जसप्रीत बुमराह ने भारत को 8वां विकेट दिला दिया है। हालांकि दूसरे छोर पर टेंबा बवुमा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। साउथ अफ्रीका के 150 रन भी पूरे हो गए हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- कोर्बिन बॉश का छक्का, साउथ अफ्रीका की लीड 100 रन की
IND vs SA Live Cricket Score- कोर्बिन बोश ने 45वें ओवर में कुलदीप यावद को सामने की तरफ शानदार छक्का लगाया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की लीड 100 रन की हो गई है। भारतीय टीम अब पैनिक मोड में हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- जसप्रीत बुमराह आए अटैक पर
IND vs SA Live Cricket Score- काफी ओवर्स की स्पिन के बाद ऋषभ पंत ने जसप्रीत बुमराह को अटैक पर लगाया है। अब उनसे ही विकेट की उम्मीद है।
IND vs SA Live Cricket Score- साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
IND vs SA Live Cricket Score- साउथ अफ्रीका का स्कोर दूसरी पारी में 100 के पार पहुंच गया है। उनकी कुल लीड 74 रनों की हो गई है। बवुमा 33 तो बॉश 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs SA Live Cricket Score- चौथे दिन का खेल हुआ शुरू
IND vs SA Live Cricket Score- कोलकाता टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की नजरें टेंबा बावुमा के विकेट पर होगी। उनका विकेट भारत के लिए अहम है।
IND vs SA Live Cricket Score- शुभमन गिल हुए बाहर
IND vs SA Live Cricket Score- गर्दन की चोट की वजह से शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सुबह ही ताजा अपडेट जारी किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
IND vs SA Live Cricket Score- अक्षर पटेल ने बताया टारगेट
IND vs SA Live Cricket Score- अक्षर पटेल ने बताया कि टीम इंडिया की नजरें साउथ अफ्रीका को 125 के टारगेट से कम पर रोकने की है। उनके अनुसार इससे कम के टारगेट को चेज किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने समझाया कि इस पिच पर डिफेंस से ज्यादा अटैक असरदार होगा।
IND vs SA Live Cricket Score- कब शुरू होगा आज का खेल
IND vs SA Live Cricket Score- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टेंबा बावूमा से साउथ अफ्रीका को बहुत उम्मीद रहेगी।
IND vs SA Live Cricket Score- आज निकलेगा कोलकाता टेस्ट का रिजल्ट
IND vs SA Live Cricket Score- कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन ही रिजल्ट निकलने की संभावनाएं हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन है और उनके पास 63 रनों की लीड है। भारत की नजरें पहले सेशन में उन्हें जल्द से जल्द समेटकर छोटा टारगेट चेज करने पर होगी। अगर साउथ अफ्रीका लीड को 100 के करीब ले जाने में कामयाब रहता है तो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।