Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Kuldeep Yadav Reveals Aggressive Philosophy Behind His Success keep an attacking mindset and bowl accordingly
भारत में सभी प्रारूपों में खेल पाना आसान नहीं , कुलदीप यादव ने बताया अपना फेवरेट फॉर्मेट

भारत में सभी प्रारूपों में खेल पाना आसान नहीं , कुलदीप यादव ने बताया अपना फेवरेट फॉर्मेट

संक्षेप:

कुलदीप यादव ने कहा कि वह हमेशा एक आक्रामक मानसिकता बनाए रखते हैं। उनका मुख्य ध्यान केवल रन रोकने के बजाय विकेट हासिल करने पर होता है। कुलदीप का मानना है कि भारत में सभी प्रारूपों में खेल पाना आसान नहीं है।

Nov 20, 2025 06:56 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि भारत में हर प्रारूप में खेलने का मौका मिलना आसान नहीं है लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आक्रामक मानसिकता से वह अपनी जगह बनाये हुए हैं। कुलदीप ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने स्वदेश लौट आये थे। उन्होंने पहले टेस्ट में चार विकेट लिये हालांकि भारत 30 रन से हार गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी प्रारूप मिलाकर 342 विकेट ले चुके कुलदीप ने जियो स्टार के ‘ फॉलो द ब्लूज’ कार्यक्रम में कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर आप तीनों प्रारूप खेलना चाहेंगे लेकिन टेस्ट खेलने में मजा आता है। भारत में सभी प्रारूपों में खेल पाना आसान नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हर किसी को टेस्ट क्रिकेट पसंद है। सभी को इसमे मजा आता है लेकिन यह काफी चुनौतीपूर्ण भी है। अगले चार पांच साल टेस्ट क्रिकेट में मेरे लिये काफी अहम हैं तो मैं अपनी फिटनेस बनाये रखने और इसी तरह से खेलने पर फोकस करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि अपनी भूमिका को लेकर वह स्पष्ट है और टीम प्रबंधन के सहयोग से वह आक्रामक मानसिकता के साथ खेल पाते हैं । कुलदीप ने कहा ,‘‘एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर मैं काफी स्पष्ट हूं। मुझे अपनी भूमिका पता है। कोच और कप्तान ने काफी स्पष्टता और सहयोग दिया है। मैं हमेशा आक्रामक मानसिकता से खेलता हूं और मेरा काम विकेट लेना है। कोच भी मुझसे यही चाहते हैं।’’

ये भी पढ़ें:रबाडा के खेलने पर भी संशय बरकरार, गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने फिटनेस पर ये कहा

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसी कठिन टीमों से खेलकर खिलाड़ियों को सीखने और आत्मविश्वास में इजाफा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा ,‘‘जब आप अच्छी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो उम्दा बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके उनके विकेट लेते हैं। इससे आत्मविश्वास बढता है। आपको मजबूत टीमों के खिलाफ अपनी गलती तुरंत पता चल जाती है। मुझे इसलिये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने में मजा आ रहा है।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |