Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Kolkata Eden Gardens pitch is much more playable than the potholed pitch of 2015 said Simon Harmer
IND vs SA: 'कोलकाता की पिच 2015 की ‘गड्ढों’ वाली पिच से कहीं ज्यादा खेलने लायक'

IND vs SA: 'कोलकाता की पिच 2015 की ‘गड्ढों’ वाली पिच से कहीं ज्यादा खेलने लायक'

संक्षेप:

IND vs SA टेस्ट के पहले दो दिनों के खेल में 26 विकेट गिर चुके हैं, मगर इसके बावजूद साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर का कहना है कि ईडन गार्डन्स यह पिच मुश्किल पिच 2015 में उनके पिछले भारत दौरे पर मिले ‘गड्ढों’ की तुलना में कहीं ज्यादा खेलने लायक है।

Nov 16, 2025 07:29 am ISTBhasha कोलकाता
share Share
Follow Us on

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाता है। कोलकाता की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, मगर इस मैच में पिच का रंग बदला-बदला नजर आ रहा है। पहले दिन से ही यहां स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला, वहीं अभी तक कोई बल्लेबाज 50 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाया। IND vs SA टेस्ट के पहले दो दिनों के खेल में 26 विकेट गिर चुके हैं, मगर इसके बावजूद साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर का कहना है कि ईडन गार्डन्स यह पिच मुश्किल पिच 2015 में उनके पिछले भारत दौरे पर मिले ‘गड्ढों’ की तुलना में कहीं ज्यादा खेलने लायक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:IND vs SA मैच के रिजल्ट से WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या पड़ेगा असर? PAK को फायदा

हार्मर ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए और टीम इंडिया को बड़ी लीड लेने से रोका। भारत की पहली पारी साउथ अफ्रीका के 159 के स्कोर के सामने 189 पर सिमट गई थी।

हार्मर ने कहा, ‘‘ भारत के मेरे पिछले दौरे 2015 की पिच शायद और भी बुरी थी। उस समय मोहाली और नागपुर में पिच पर पहले दिन ही ‘गड्ढे’ दिख रहे थे।’’

उन्होंने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘ गेंद टर्न ले रही है लेकिन हर गेंद पर नहीं। भारत टेस्ट मैच जीतना चाहता है और वे अपने अनुकूल विकेटों पर खेलना चाहते हैं, इसलिए हमें उन्हें उनकी ही परिस्थितियों में हराने का तरीका ढूंढना होगा।’’

ये भी पढ़ें:एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज IND vs PAK मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

मैच के शुरुआती दो दिनों में 26 विकेट गिरने के बावजूद हार्मर को उम्मीद है कि उनकी टीम बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाकर मैच पर दबदबा कायम कर सकती है।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 93 रन पर सात विकेट गंवा दिये है जिससे उनके पास 63 रन की बढ़त है।

हार्मर हालांकि दोनों टीमों के बल्लेबाजों के असफल होने के बावजूद जीत की उम्मीदें बनाये रखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं निराश हूं क्योंकि इस मैच में अभी भी बहुत क्रिकेट खेला जाना बाकी है और मुझे अभी भी विश्वास है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं और एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |