Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA kl Rahul used left hand trick to Win Toss in 3rd ODI Against South Africa Fans caught trick at Visakhapatnam
IND vs SA: केएल राहुल ने इस 'टोटके' से खोली 20 टॉस की बंद किस्मत, लोगों ने फौरन ही पकड़ी ट्रिक

IND vs SA: केएल राहुल ने इस 'टोटके' से खोली 20 टॉस की बंद किस्मत, लोगों ने फौरन ही पकड़ी ट्रिक

संक्षेप:

IND vs SA 3rd ODI Toss: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। यह मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जा रहा है। जानिए, भारत के टॉस जीतने पर क्रिकेट फैंस ने क्या कहा?

Dec 06, 2025 02:09 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IND vs SA 3rd ODI Toss: टीम इंडिया की टॉस की बंद किस्मत आखिरकार खुल गई है। भारत ने शनिवार को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टॉस अपने नाम किया। यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। भारत को वनडे में लगातार 20 टॉस गंवाने के बाद यह कामयाबी मिली है। भारत ने इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टॉस जीता था। कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के टॉस जीतने पर क्रिकेट फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों ने फौरन ही राहुल की 'लेफ्ट हैंड ट्रिक' पकड़ ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहुल का 'टोटका' कर गया काम

दरअसल, राहुल ने साउथ अफ्रीका सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैचों में दांए हाथ से सिक्का उछाला था। वहीं, कार्यवाहक कप्तान ने निर्णायक मुकाबले में बाएं हाथ से सिक्का उछालने का 'टोटका' आजमाया जो काम कर गया। एक यूजर ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए टॉस के वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा, ''केएल राहुल ने बाएं हाथ की ट्रिक आजमाई।'' दूसरे ने कहा, ''ऐसा लग रहा है कि भारत ने एक दशक के बाद टॉस जीता है।'' अन्य ने लिखा, ''आखिरकार भारतीय टीम की टॉस की बदकिस्मती समाप्त हो गई।''

ये भी पढ़ें:LIVE: हर्षित राणा ने एक और मेडन ओवर डाला, साउथ अफ्रीकी टीम रनों के लिए तरसी

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत ने विशाखापट्टनम वनडे में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद राहुल ने कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और कोच से फीडबैक मिला कि ओस थी लेकिन रांची और रायपुर जितनी जल्दी नहीं आई। हम स्कोर का पीछा करके देखना चाहते हैं। पिछले दो मैचों में टीम ने जैसा खेल दिखाया है उससे काफ़ी खुशी है। । पिछले दो मैचों में टीम ने जैसा खेल दिखाया है उससे काफी खुशी है।'' भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को शामिल किया है।

साउथ अफ्रीका ने किए दो बदलाव

टॉस गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ''हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे। अच्छी शुरुआत से मध्यक्रम का काम आसान होगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि उसे डिफेंड कर लेंगे। आज का मैच अहम है और हम यह पक्का करने की पूरी कोशिश करेंगे कि हम रिजल्ट के सही साइड पर रहें।'' साउथ अफ्रीका ने नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी के चोटिल होने के कारण रयान रेकलटन और ओटनील बार्टमैन को मौका दिया है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |