Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa KL Rahul Explains India Strategy for Taking Down South Africa in 3rd odi
केएल राहुल ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट, इन दो खिलाड़ियों की तारीफ की

केएल राहुल ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट, इन दो खिलाड़ियों की तारीफ की

संक्षेप:

अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी बातचीत में उस गर्व के पल का जिक्र किया जब उन्होंने टॉस जीता और टीम ने कैसे दबाव को संभाला।

Dec 06, 2025 11:12 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 61 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की तारीफ की। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कि गीले मैदान पर गेंदबाजों को ब्रेक देना अच्छा रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से शिकस्त देने के बाद केएल राहुल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि टॉस जीतने के बाद टीम जितने गर्व से मेरी ओर देख रही थी वैसा कुछ और करने पर देखती। पहले दो मैचों में हमने कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। गीले मैदान पर गेंदबाजों को ब्रेक देना अच्छा रहा। पिच अच्छी थी और हमने गुच्छों में विकेट हासिल किया। हमें पता था कि जो टीम आक्रामक क्रिकेट खेल रही है वह 400 भी चेज कर सकती है और लगातार विकेट गंवाकर जल्दी आउट भी हो सकती है। प्रसिद्ध ने जो 2-3 विकेट लिए वो अहम थे फिर कुलदीप ने भी विकेट निकाले। इसी तरह वनडे में आप टीमों पर दबाव बनाते हैं। डी कॉक की बल्लेबाजी शानदार रही। सबसे सुखद चीज वो रही जैसा हमने दबाव को झेला। हर मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने हमारे ऊपर दबाव डाला।''

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब खबर ली और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। रोहित ने अपने जाने-माने पुल शॉट्स खेले और बाउंड्री की झड़ी लगने से वह 100 रन बनाने के करीब लग रहे थे। 26वें ओवर में केशव महाराज ने रोहित शर्मा को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को पहली और एकमात्र सफलता दिलाई।

ये भी पढ़ें:बस खुशी है कि हम दोनों...प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे विराट कोहली ने कही दिल की बात

रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 75 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने 10 ओवर तक संभल कर खेलने के बाद जायसवाल ने साथ यकायक ऐसा गियर बदला और भारत को जीत दिला दी।जायसवाल ने 50 रन बनाने के बाद टी-20 मोड में खेलना शुरू कर दिया और अपना पहला शतक रन बनाया। कोहली ने 40वां ओवर कर रहे लुंगी एन्गिडी की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 39.1 ओवर में एक विकेट पर 271 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 116) रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 45 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 65) रन बनाये।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |