जसप्रीत बुमराह बने सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले गेंदबाज, तोड़ डाला लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah Bowled Wickets Record: जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में दो शिकार किए। उन्होंने क्विंटन किंटन डिकॉक को बोल्ड किया और लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारतीय टीम के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार ओवर के स्पेल में महज 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (6) को बोल्ड किया जबकि चौथे ओवर में रयान रिकेल्टन (7) और 19वें ओवर में कॉर्बिन बॉश (5) को पवेलियन भेजा। किसी भी गेंदबाज को सबसे ज्यादा खुशी बोल्ड विकेट से मिलती है, जो आसान नहीं होता। हालांकि, बुमराह का जवाब नहीं। उन्होंने अब एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बुमराह ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड
दरअसल, बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले फुल मेंबर नेशन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। बुमराह ने अभी तक 91 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 113 शिकार किए हैं, जिसमें 44 बोल्ड विकेट हैं। वहीं, मलिंगा ने अपने करियर में 84 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 107 शिकार किए, जिसमें 43 बोल्ड विकेट हैं। बता दें कि ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने 290 बोल्ड विकेट झटके।
डेविड मिलर ने जमाया अर्धशतक
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन जुटाए। बुमराह ने तीन तो अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बटोरे। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 20 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।
स्टब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की
ऐसे में मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा सांभला। दोनों ने चौथे विकेट लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। दुबे ने 13वें ओवर में ब्रेविस को आउट किया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके जमाए। 16वें ओवर में चक्रवर्ती ने मिलर का शिकार किया। 18वें ओवर में मार्को यानसन (2) को अर्शदीप ने आउट किया। छठे नंबर पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 44 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



