Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Irfan Pathan on Virat Kohli will get a hattrick of centuries or not Says ye har kisi ke bas ki baat nhi lekin
कोहली शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं, इरफान पठान बोले- यह हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन...

कोहली शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं, इरफान पठान बोले- यह हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन...

संक्षेप:

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे या नहीं? इरफान पठान ने इसका दो टूक जवाब दिया है। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे शनिवार को खेला जाना है।

Dec 05, 2025 10:42 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली शतकों की हैट्रिक की दहलीज पर हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने रांची में पहले मुकाबले में 120 गेंदों में 135 रन बनाए जबकि रायपुर में दूसरे मैच में 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे शनिवार को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 37 वर्षीय कोहली के बल्ले से लगातार तीसरा शतक निकलने की उम्मीद जताई है। बता दें कि कोहली ने अब तक वनडे क्रिकेट में एक बार शतकों की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने यह कारनामा साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इरफान ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैलन पर कहा, ''कोहली दो शतक लगा चुके हैं। क्या वह शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे? हैट्रिक लगाने हर किसी के बस की बात नहीं है। हैट्रिक बहुत मुश्किल काम है। लेकिन कोहली ये काम कर सकते हैं। वह शानदार फॉर्म में हैं। उनका जबर्दस्त माइंडसेट है। वह रनों के बहुत भूखे हैं। एक वक्त था जब कोहली अपने कंधों पर टेस्ट क्रिकेट को लेकर चल रहे थे। वह अब वनडे क्रिकेट को अब कंधों पर लेकर चल रहे हैं। वनडे में जो जमावड़ा देखने को मिला रहा, काबिल-ए-तारीफ है। बतौर कमेंटेटर में यह कह सकता है कि टी20 ने सभी को बिगाड़ दिया है। यहां कि आप कमेंटेटर से भी पूछोगे कि किसमें कमेंट्री करना एंजॉय करते हो तो वो टी20 कहेंगे क्योंकि वनडे क्रिकेट बहुत लंबा हो जाता है। फैंस के लिए भी लंबा होता है।''

ये भी पढ़ें:एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 प्लेयर, कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

पूर्व ऑलराउंडर ने आगे कहा, ''हालांकि, पिछले दो मैचों में बिलकुल पता नहीं चला। फुल हाउस, लोग देखने आ रहे हैं। कोहली और रोहित शर्मा को देखने आ रहे हैं। अच्छा क्रिकेट देखने आ रहे हैं। इसी वजह से कोहली की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। यही उम्मीद रहेगी कि वह तीसरे मैच में भी शतक लगाएं। वह इस काम को कर सकते हैं। उन्होंने दो मैचों में अलग प्लान के सामने अलग काउंटर किया है। पहले मैच में उन्होंने सात छक्के मारे, दो पावरप्ले में। जब प्लान ज्यादा बेहतर हुआ तो उन्होंने दूसरे मैच में दो छक्के जड़े। उसके बावजूद 93 गेंदों में 102 रन बनाए। 100 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रहा। कोहली से बेहतर अलग-अलग रूप में बल्लेबाज करना, कंडीशन में खुद को ढालना कोई नहीं करता।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |