Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa india captain Shubman Gill Justifies Mohammed Shami Exclusion Backs Young Pacers
शुभमन गिल की पहली पसंद नहीं हैं मोहम्मद शमी, चयन को लेकर सिलेक्टर के पाले में डाली गेंद

शुभमन गिल की पहली पसंद नहीं हैं मोहम्मद शमी, चयन को लेकर सिलेक्टर के पाले में डाली गेंद

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न किए जाने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गिल ने कहा कि टीम का चयन सिर्फ वर्तमान फॉर्म पर नहीं, बल्कि आगे की योजना और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

Nov 13, 2025 02:45 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि आगामी दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई स्क्वॉड से मोहम्मद शमी को बाहर रखना मुश्किल फैसला था। गिल ने अपने बयान में युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और भविष्य की योजना पर जोर दिया, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि शमी का टेस्ट करियर अब ढलान पर हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न किए जाने पर काफी बहस हुई, जबकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। गिल ने कहा कि शमी जैसे कुशल गेंदबाज का चयन नहीं कर पाना हमेशा मुश्किल होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘‘अधिकतर गेंदबाज उनके स्तर के नहीं हैं। लेकिन जो गेंदबाज खेल रहे हैं उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। कभी-कभी शमी भाई जैसे खिलाड़ियों का टीम से बाहर होना मुश्किल होता है। चयनकर्ता ही आपको इसका बेहतर जवाब दे पाएंगे।‘‘

उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि अगली सीरीज कहां है और हम कहां खेल रहे हैं। आगे की योजना बनाने के लिए। किस तरह के तेज गेंदबाज हमें सर्वश्रेष्ठ मौका दे सकते हैं? जहां तक फिटनेस और चयन मामलों का सवाल है, चयनकर्ता इस पर स्पष्ट जवाब देने की बेहतर स्थिति में होंगे।”

ये भी पढ़ें:रोहित के बाद हार्दिक पांड्या भी BCCI की लाइन पर आए, कोहली का कुछ तय नहीं

मोहम्मद शमी ने शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और 15 विकेट चटकाए। इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया। वहीं शमी ने हाल में अपनी फिटनेस पर उठाए गए सवालों के जवाब भी दिए थे और चयनकर्ताओं पर निशाना साधा था। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर चुकी है जिनकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए अनदेखी की गई है। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से खेले थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |