Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa india batter virat kohli smashes consecutive century against south africa 53rd ODI century
विराट कोहली ने वनडे में जड़ा 53वां शतक, रांची के बाद रायपुर में भी मचाया धमाल

विराट कोहली ने वनडे में जड़ा 53वां शतक, रांची के बाद रायपुर में भी मचाया धमाल

संक्षेप:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। कोहली ने रायपुर में दूसरे वनडे में 90 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले रांची में उन्होंने 135 रन बनाए थे।

Wed, 3 Dec 2025 04:33 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार शतक लगाया। विराट कोहली ने रायपुर में खेले जा रहे वनडे में 90 गेंद में 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगाातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। वह दूसरे मैच में 90 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से शतक तक पहुंचे। इससे पहले रांची में हुए मुकाबले में विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। वह किसी एक फॉर्मेट में 51 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रायपुर में दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 86 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन पूरे किए। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक लगाया है। गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना पहला वनडे शतक लगाया। विराट कोहली ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर वनडे में 53वां वनडे शतक जड़ा। कोहली ने रायपुर वनडे में जायसवाल के साथ 22 रन जोड़े। वहीं शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 195 रन की साझेदारी की।

अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक

रायपुर वनडे में विराट कोहली 93 गेंद में 102 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय पारी के 40वें ओवर में कोहली लुंगी एनगिडी के ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। कोहली ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीनों पारियों में कोहली ने शतक लगाया है। उन्होंने विश्व कप 2023 में शतक ठोका था। इसके बाद रांची और फिर रायपुर में 100 रन पूरे किए।

ये भी पढ़ें:ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका पहला वनडे शतक, रायपुर में कर दिया कमाल

कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंद में 135 रन की पारी खेली जो 50 ओवर के प्रारूप में उनका 52वां शतक था। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में विजयी शतकीय पारी की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

सैंतीस साल के कोहली के अब 751 रैंकिंग अंक हैं। वह शीर्ष पर बरकरार पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (783), न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (766) और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764) से पीछे हैं। कोहली ने भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, जो गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की मौजूदा सीरीज से बाहर होने के कारण पांचवें स्थान पर खिसक गए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |