Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA I will not answer them Jasprit Bumrah Reacts To workload after Taking fifer in Kolkata Test
मैं इनका जवाब नहीं दूंगा...कोलकाता टेस्ट में फाइफर के बाद बुमराह ने वर्कलोड पर क्या कहा?

मैं इनका जवाब नहीं दूंगा...कोलकाता टेस्ट में फाइफर के बाद बुमराह ने वर्कलोड पर क्या कहा?

संक्षेप: भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। जानिए, फाइफर के बाद बुमराह ने वर्कलोड पर क्या कहा?

Fri, 14 Nov 2025 10:46 PMMd.Akram कोलकाता, भाषा
share Share
Follow Us on

बेहतरीन लय में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को अपने कार्यभार प्रबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। भारत को सूखी पिच पर 2012 के बाद पहली बार चार स्पिनरों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें बुमराह ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। इस तरह घरेलू मैदान पर उन्होंने तीसरी दफा और कुल मिलाकर 16वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उनके इस प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन 55 ओवर में महज 159 रन पर ढेर हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बाद बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए मैच चुनने को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है। पीठ में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। फिर इंग्लैंड में उन्हें दो टेस्ट मैच में आराम दिया गया जिससे आलोचकों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। बुमराह ने कोलकाता टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं जिस भी प्रारूप में खेलता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं। मैं इनका जवाब नहीं दूंगा। मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करता हूं। मैं अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं।’’

ये भी पढ़ें:भारत में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? बुमराह-कुलदीप ने किया ये कारनामा

कई प्रारूपों में खेलने वाले बुमराह इंग्लैंड दौरे से लगातार खेल रहे हैं। वह एशिया कप टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत हासिल करने वाली टीम में खेल, फिर पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में खेले और ऑस्ट्रेलिया में पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी खेले, हालांकि उन्हें वहां वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। जब तक मैं योगदान दे पा रहा हूं और नई चीजें सीखने की कोशिश कर पा रहा हूं, उससे मैं खुश हूं।’’ घरेलू परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है तो ऐसे में बुमराह ने माना कि भारत में इस तरह के विकेट लेना कितना खास है।

ये भी पढ़ें:बुमराह के 'पंजे' से टूटा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, SENA टीमों के खिलाफ बने नंबर-1

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप भारत में खेलते हैं तो यह तय है कि स्पिनर ढेर सारे विकेट लेंगे। इसलिए जब भी आप सीमित स्पेल में प्रभाव डाल पाते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। टेस्ट मैच में अब भी काफी काम बाकी है।’’ वहीं, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने टीम के पहली पारी में लचर प्रदर्शन के लिए परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यही टेस्ट क्रिकेट की चुनौती है। हम इंग्लैंड जाते हैं, माहौल अलग होता है। हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, चुनौती अलग होती है। इसलिए हमें खुद को ढालना होगा। अनुकूलित होना हमारा काम है। यही टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती है, अलग-अलग परिस्थितियां, अलग-अलग कौशल।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके पास सफल होने के लिए काफी कौशल होना चाहिए।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |