Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Harmanpreet Kaur Becomes Women ODI World Cup knockout Queen Broke Belinda Clark Record in the final
हरमनप्रीत कौर बनीं वर्ल्ड कप की 'नॉकआउट क्वीन', फाइनल में छोटी पारी के दम पर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर बनीं वर्ल्ड कप की 'नॉकआउट क्वीन', फाइनल में छोटी पारी के दम पर तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

संक्षेप:

India Women vs South Africa Women: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में एक दमदार रिकॉर्ड तोड़ा। वह महिला वनडे वर्ल्ड कप की 'नॉकआउट क्वीन' बन गई हैं।

Sun, 2 Nov 2025 09:47 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप की 'नॉकआउट क्वीन' बन गई हैं। उन्होंने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। भारतीय कप्तान ने भले ही छोटी सी पारी खेली मगर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने महिला वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। उनके नाम चार नॉकआउट पारियों में 331 रन हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व दिग्गज बेलिंडा क्लार्क को पछाड़ा। क्लार्क ने अपने करियर में छह नॉकआउट पारियों में 330 रन जुटाए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एलिसा हीली तीसरे पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने चार पारियों में 309 रन बनाए। उनके बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट हैं। ब्रंट ने पांच पारियों में 281 रन जोड़े हैं। न्यूजीलैंड की पूर्व बल्लेबाज डेबी हॉकले सूची में पांचवें नंबर पर हैं, जिनके बल्ले से पांच नॉकआउट पारियों में 240 रन निकले। बता दें कि हरमनप्रीत ने पहली बार नॉकआउट मैच में 50 से कम रन बनाए हैं। उन्होंने 2017 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:शेफाली ने फाइनल में शतक से चूकने के बावजूद रचा इतिहास, पूनम-सहवाग छूटे पीछे

वहीं, हरमनप्रीत ने 2017 में इंग्लैंड के विरुद्ध खिताबी मुकबाले में 51 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के सामने सेमीफाइनल में 89 रन बनाए। उन्होंने 88 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हरमनप्रीत ने जेमिमा रोड्रिग्स (134 गेंदों में नाबाद 127) के संग तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की थी। भारत ने 339 रनों का विशाल टारगेट चेज किया था। हालांकि, फाइनल में हरमनप्रीत ही नहीं जेमिमा भी कुछ खास धमाल नहीं मचा सकीं। जेमिमा ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल है। भारत ने खिताबी मुकाबले में 298/7 का स्कोर बनाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |