Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Hardik Pandya need one wicket to breaks shahid afridi record for most wickets in t20i
हार्दिक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 100 के क्लब में पहुंचने के करीब

हार्दिक तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 100 के क्लब में पहुंचने के करीब

संक्षेप:

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह T20I में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। हार्दिक के पास शाहिद का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।

Dec 09, 2025 04:36 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करीब दो महीने के बाद भारतीय टीम के लिए खेलने उतरेंगे। एशिया कप के दौरान चोट लगने के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे। हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में अगर एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी का टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल में 98 विकेट चटकाए हैं। वह 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह T20I में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले 31वें गेंदबाज बन जाएंगे। अगर वह 2000 रन और 100 विकेट दोनों पूरे कर लेते हैं, तो वह T20 इंटरनेशनल में यह डबल (2000 रन और 100 विकेट) हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

तेज गेंदबाजी के साथ शानदार बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक बायें पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण एशिया कप फाइनल में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चोट से उबरने के बाद हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की और शानदार लय में हैं। हार्दिक टीम से एक दिन पहले कटक पहुंच गए थे और उन्होंने यहां के बाराबती स्टेडियम में अकेले अभ्यास किया था। वह सोमवार को वैकल्पिक सत्र में शामिल नहीं हुए लेकिन कप्तान ने पुष्टि की कि वह और गर्दन की ऐंठन से उबर रहे शुभमन गिल चयन के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार के पास तीन रिकॉर्ड हासिल करने का मौका, अफ्रीका सीरीज में करेंगे कमाल

भारत के लिए यह मुकाबला फरवरी में होने वाले घरेलू टी20 विश्व कप से पहले 10 मैचों की श्रृंखला (दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच-पांच मैचों की श्रृंखला) की शुरुआत है लेकिन सूर्यकुमार ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम की नींव बहुत पहले ही रख दी गई थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |