अगर हम टेस्ट जीत जाते तो...ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर कोच गंभीर की दो टूक, भारत ने की थी ऐसी मांग

अगर हम टेस्ट जीत जाते तो...ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर कोच गंभीर की दो टूक, भारत ने की थी ऐसी मांग

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ईडन गार्डन्स की पिच का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी, जैसी हमने मांगी थी।

Nov 16, 2025 05:27 pm ISTMd.Akram कोलकाता, भाषा
share

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की मुश्किल पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी जैसी उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले चाहिए थी। भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट में जीत के लिए 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर आउट हो गई और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि यह खेलने लायक नहीं थी। यह (पिच) बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी और हमें यही मिला। यहां के क्यूरेटर (सुजन मुखर्जी) बहुत सहयोगी रहे। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा विकेट है जो आपकी मानसिक दृढ़ता का आकलन कर सकती है क्योंकि अच्छे डिफेंस के साथ खेलने वालों ने रन बनाए हैं।’’

read moreये भी पढ़ें:
टीम इंडिया को द. अफ्रीका ने थमाई हैरतअंगेज हार, सबसे कम टारगेट नहीं हुआ चेज

गंभीर ने अपनी बात को पुष्ट करने के लिए टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) और वॉशिंगटन सुंदर (92 गेंद पर 31 रन) का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल वैसी ही पिच है जैसी हमें चाहिए थी। इसमें कोई भी कमी नहीं थी। अक्षर, टेम्बा, वॉशिंगटन ने रन बनाए। अगर आप कहते हैं कि यह टर्निंग विकेट है लेकिन तेज गेंदबाजों ने भी काफी विकेट लिए हैं।’’ गंभीर ने यह भी तर्क दिया कि भारत ने टॉस के असर को कम करने के लिए इस तरह की खुरदरी पिच को प्राथमिकता दी।

read moreये भी पढ़ें:
भारतीय टीम पर भारी पड़ी ये पार्टनरशिप...पंत ने पहले टेस्ट में हार पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले दिन से ही स्पिनरों के लिए मददगार पिच की मांग करते हैं ताकि टॉस अहम नहीं हो जाए। अगर हम टेस्ट जीत जाते, तो पिच के बारे में इतना कुछ पूछना या चर्चा करना मुश्किल होता। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ चोटिल कप्तान शुभमन गिल की स्थिति पर अपडेट देते हुए गंभीर ने कहा, ‘‘उनकी स्थिति का अभी आकलन किया जा रहा है। फिजियो आज फैसला लेंगे।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |