Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Did Virat Kohli ever score a hattrick of centuries in ODI Visakhapatnam record Will Surprise you
IND vs SA: क्या विराट कोहली ने कभी सेंचुरी की हैट्रिक लगाई? विशाखापट्टनम में चौंकाने वाला रिकॉर्ड

IND vs SA: क्या विराट कोहली ने कभी सेंचुरी की हैट्रिक लगाई? विशाखापट्टनम में चौंकाने वाला रिकॉर्ड

संक्षेप:

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली सेंचुरी की हैट्रिक की दहलीज पर हैं। वह विशाखापट्टनम में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में ऐसा कर सकते हैं। जानिए, कोहली का विशाखापट्टनम में रिकॉर्ड कैसा है?

Dec 05, 2025 01:52 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारत ने पहला मैच 17 रनों से जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में चार विकेट से बाजी मारी। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बैक टू बैक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के हैं। उन्होंने रायपुर में 93 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। 37 वर्षीय कोहली की नजर अब सेंचुरी की हैट्रिक पर होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कोहली ने कभी सेंचुरी की हैट्रिक लगाई?

दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार सेंचुरी की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने यह कारनामा 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अंजाम दिया था। कोहली तब भारतीय टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 गेंदों में 140 रन जोड़े। यह मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। उन्होंने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में 129 गेंदों में नाबाद 157 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। यह मैच टाई हो गया था। कोहली ने तीसरे मुकाबले में 119 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने चौथे मैच में 16 जबकि पांचवें वनडे में नाबाद 33 रन बनाए। कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

ये भी पढ़ें:एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 प्लेयर, कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

कोहली का विशाखापट्टनम रिकॉर्ड चौंकाएगा!

कोहली का विशाखापट्टनम के मैदान पर वनडे रिकॉर्ड चौंकाने वाला रहा है। उन्होंने यहां अभी तक 7 वनडे मैचों में 97.83 के औसत से 587 रन बनाए हैं। यह कोहली के भारत में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम के बाद घर पर सबसे ज्यादा रन पुणे के एमसीए स्टेडियम (551) में जोडे़ हैं। कोहली के बल्ले से विशाखापट्टनम में दो शतक निकली है। उन्होंने 99 रनों की पारी भी खेली है। उन्होंने यहां दो अर्धशतक लगाए हैं। कोहली इस मैदान पर मार्च 2023 के बाद वनडे खेलने उतरेंगे। उस वक्त स्टार क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 35 गेंदों में चार चौकों के जरिए 31 रन जुटाए थे।

ये भी पढ़ें:कोहली 100 इंटरनेशनल शतक ठोक पाएंगे या नहीं, जहीर खान ने कहा- 35 वनडे में…

विशाखापट्टनम में कोहली की वनडे पारियां

118 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2010

117 बनाम वेस्टइंडीज, 2011

99 बनाम वेस्टइंडीज, 2013

65 बनाम नयूजीलैंड, 2016

157* बनाम वेस्टइंडीज, 2018

0 बनाम वेस्टइंडीज, 2019

31 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2023

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |