Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Cricket Legends Hail virat Kohli After Record Breaking 52nd ODI Century
विराट कोहली के 52वें शतक पर क्रिकेट जगत ने क्या कहा, रवि शास्त्री ने किया दमदार कमेंट

विराट कोहली के 52वें शतक पर क्रिकेट जगत ने क्या कहा, रवि शास्त्री ने किया दमदार कमेंट

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट जगत ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के 52वें वनडे शतक की जमकर सराहना की है। कोहली के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उसने लोगों को चुप करा दिया। कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Nov 30, 2025 09:18 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को रांची में खेले पहले मैच में वनडे करियर का 52वां शतक लगाया। उन्होंने किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया। विराट की शानदार उपलब्धि पर क्रिकेट जगत ने प्रशंसा की है। कोहली ने शतक लगाकर रांची के जेएससीए मैदान पर सबसे अधिक शतक लगाने का भी कीर्तिमान बनाया। कोहली का रांची में यह तीसरा शतक है।कोहली ने आज अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया। 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से कोहली ने अपना शतक पूरा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा, "यह नंबर 52 है... उन्होंने बाउंड्री के साथ इसे हासिल किया। उन्होंने बहुत से लोगों को चुप करा दिया होगा।" पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली और रोहित शर्मा दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा, "बुजुर्ग अभी भी अच्छा है।

राजीव शुक्ला ने कहा, ''विराट कोहली की 83वीं सेंचुरी उनके पैशन और डिसिप्लिन का सबूत है, जो नए बेंचमार्क सेट करता रहता है। उनका शानदार सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए इंस्पिरेशन है। एक शानदार पारी। पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने लिखा, "कोहली के लिए एक और खास दिन, 52वां वनडे शतक और अभी भी लगातार अच्छा खेलने और खेलने की इच्छा का स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। शानदार पारी।" डेन स्टेन ने लिखा, ''ये थोड़ी बल्लेबाजी कर सकता है।''

ये भी पढ़ें:शतक लगते ही सुरक्षा घेरा तोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचा फैन, छुए पैर; देखिए

इरफान पठान ने लिखा, ''कोहली का जश्न बताता है कि ये शतक उनके लिए क्या मायने रखता है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा लिखा, “आंखों में चमक वापस आ गई है!! कोहली बिल्कुल मास्टरक्लास बैटिंग!!।”

इसके अलावा, भारतीय स्पिन के अनुभवी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने विराट के बारे में एक मजेदार कमेंट किया कि उनके पास "उनसे 52 सेंचुरी ज्यादा हैं" और वह कैसे उनके "उनसे 100 सेंचुरी ज्यादा" होने का इंतजार कर रहे हैं। "बस मुझसे 52 सेंचुरी ज्यादा का इंतजार कब विराट भैया आप 100 सेंचुरी ज्याादा होंगे।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |