Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA Captain Shubman Gill discharged from hospital Sourav Ganguly Gives a clear message to coach Gautam Gambhir
कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सौरव गांगुली ने कोच गौतम गंभीर को दिया एक क्लियर मैसेज

कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी, सौरव गांगुली ने कोच गौतम गंभीर को दिया एक क्लियर मैसेज

संक्षेप: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे। वहीं, सौरव गांगुली ने हेड कोच गौतम गंभीर को एक क्लियर मैसेज दिया।

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PMMd.Akram कोलकाता, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय कप्तान शुभमन गिल को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जहां गर्दन में लगी चोट के लिए उनका इलाज चल रहा था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट लग गई थी। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गिल से मिलने गए। भारत को ईडन गार्डन्स की चुनौतीपूर्ण पिच पर 30 रन से हार का सामना करना पड़ा और दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त बना ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए गिल तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। गिल दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसमें भारतीय टीम 93 रन पर आउट हो गई। हालांकि, टीम प्रबंधन ने 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है। टीम मंगलवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। इस बीच गांगुली ने कहा कि ईडन की पिच ‘सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट’ नहीं थी लेकिन भारत को 124 रन का लक्ष्य हासिल कर लेना चाहिए था।

ये भी पढ़ें:क्या गुवाहाटी में भी होगी ऐसी ही पिच? गंभीर बोले- हमने हमेशा कहा कि टर्निंग…

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें कोई विवाद ही नहीं है। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से भारत हार गया। उन्हें फिर भी 120 रन बनाने चाहिए थे। यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पिच नहीं थी। गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें ऐसी पिच चाहिए थी और उन्होंने खुद क्यूरेटर को निर्देश दिए थे।’’ गांगुली ने कहा, ‘‘यह सच है कि निर्देश दिए गए थे और मैं वही दोहराऊंगा जो मैंने पहले कहा था। गौतम ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। हम कुछ समय तक ऐसा ही करते रहेंगे, लेकिन हमें अच्छी पिचों पर खेलना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें:भारतीय टीम पर भारी पड़ी ये पार्टनरशिप...पंत ने पहले टेस्ट में हार पर क्या कहा?

भारत के मुख्य कोच के रूप में गंभीर के काम की प्रशंसा करने के अलावा गांगुली ने टेस्ट टीम के लिए मोहम्मद शमी की मौजूदगी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया जो एक क्लियर मैसेज है कि भारत को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा होना चाहिए। स्पिनरों पर भी, जो उनके लिए टेस्ट मैच जीतते हैं। ’’ गांगुली ने टेस्ट टीम को मैच की रणनीति के बारे में भी सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट मैच तीन दिन में नहीं, पांच दिन में जीतो।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |