Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa BCCI Tells virat Kohli Rohit sharma to Play Domestic Cricket to Remain Match Fit
कोहली-रोहित को करियर बचाने के लिए करना होगा ये काम, BCCI ने दे दिया मैसेज

कोहली-रोहित को करियर बचाने के लिए करना होगा ये काम, BCCI ने दे दिया मैसेज

संक्षेप: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विराट और रोहित को सूचित किया है कि उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाए रखने के लिए घरेलू वनडे मैचों में हिस्सा लेना ही होगा। दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं।

Wed, 12 Nov 2025 09:32 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। रोहित ने दमदार प्रदर्शन किया था और शतक लगाने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। वहीं विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका थे। शुरुआती दो मैचों में उनका खाता नहीं खुला था। हालांकि अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों ने जमकर रन बटोरे थे। एक फॉर्मेट खेलने की वजह से दोनों खिलाड़ियों के सामने खुद को मैच फिट रहने की बड़ी चुनौती है, ऐसे में बीसीसीआई ने ने साफ कर दिया है कि अगर वे भविष्य में भारतीय टीम की ओर से वनडे मैचों में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में नियमित रूप से खेलना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-9 दिसंबर और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से घर पर वनडे सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी ही एक मात्र विकल्प हैं, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी खेल सकते हैं। BCCI के सूत्रों के अनुसार यह फैसला खिलाड़ियों की वर्कलोड प्रबंधन की पुरानी नीति को बदलने का हिस्सा है। अब तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने वाले या लंबे ब्रेक पर गए सीनियर खिलाड़ियों को अक्सर रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों से छूट मिल जाती थी।

ये भी पढ़ें:गिल तोड़ सकते हैं पोंटिंग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, कोहली भी रह जाएंगे पीछे

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन विराट की उपलब्धता पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। बोर्ड के सूत्रों ने बताया, "बोर्ड और टीम प्रबंधन ने उन दोनों को यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि वे दोनों दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच-फिट रहने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |