Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs sa Assistant coach Ryan ten Doeschate Highlights Squad Urge to Win ODI Series
वनडे सीरीज जीतने की बेताबी...रेयान टेन डोएशे ने तीसरे मैच के लिए बताई सबसे बड़ी चुनौती

वनडे सीरीज जीतने की बेताबी...रेयान टेन डोएशे ने तीसरे मैच के लिए बताई सबसे बड़ी चुनौती

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने यह स्वीकार किया है कि हालिया टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन और वनडे सीरीज की मिली-जुली शुरुआत के कारण टीम अब वनडे सीरीज जीतने को बेताब है।

Dec 05, 2025 08:26 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने शुक्रवार को कहा कि टेस्ट सीरीज में उम्मीद से खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज जीतने के लिए कुछ हद तक ‘बेताब’ है। भारत हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से से दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से हार गया था और वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर है। लोकेश राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने रांची में पहला वनडे 17 रन से जीता लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने रायपुर में चार विकेट की जीत से शानदार वापसी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डोएशे ने वनडे सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ खिलाड़ियों का यह एक बहुत ही अलग समूह है, लेकिन खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह से जागरूक है।’’

डोएशे ने कहा, ‘‘हम हमेशा जीतना चाहते हैं। जब कुछ हार का सिलसिला शुरू हो जाता है और प्रदर्शन हमारी अपेक्षा से कम हो जाता है तो निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि यह सीरीज के दृष्टिकोण से थोड़ी हताशा है।’’

डोएशे ने हालांकि कि कहा कि इस टीम के खिलाड़ी ऐसे दबाव भरे हालात से निपटने के आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस टीम पर दबाव कभी कम होता है। आप जानते हैं द्विपक्षीय सीरीज में जब सीरीज दांव पर होती है तो आप दबाव में होते हैं। हम प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। हम यह आकलन करने की कोशिश करते हैं कि अच्छा स्कोर क्या होगा और फिर बल्लेबाजी इकाई को उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ना होता है।’’

नीदरलैंड के इस पूर्व हरफनमौला ने स्वीकार किया कि पिछले दो मैच में ओस ने अहम भूमिका निभाई है और उन्हें पता है कि यह शनिवार के मैच में भी एक कारक हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ओस के कारण मैच के परिणाम पर बहुत बड़ा फर्क पड़ा है और शनिवार को भी इसका असर दिख सकता है।'’

ये भी पढ़ें:इंग्लैंड की खराब फील्डिंग का ऑस्ट्रेलिया ने उठाया फायदा, 44 रनों की बढ़त बनाई

उन्होंने कहा, ‘‘यहां ओस का कारक बहुत बड़ा है। जाहिर है यह हमारी गलती नहीं है, लेकिन इससे निपटने का कोई रास्ता निकालना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि हम अब लक्ष्य का बचाव काफी अच्छे से कर रहे हैं।’’ डोएशे ने कहा, ‘‘हमने यह आकलन कर लिया है कि यह काफी छोटी सीमा रेखा वाला एक उच्च स्कोरिंग मैदान है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती फिर से पहले बल्लेबाजी और बाद में बल्लेबाजी के बीच असमानता को दूर करना होगा। यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |