मैं प्लेयर ऑफ द मैच के लिए नहीं खेलता...ऐतिहासिक फिफ्टी जड़कर ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या?

Dec 20, 2025 09:41 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hardik Pandya Player of the Match: हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

मैं प्लेयर ऑफ द मैच के लिए नहीं खेलता...ऐतिहासिक फिफ्टी जड़कर ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या?

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिालफ पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में पांचवां मैच 30 रनों से जीता। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को पांचवें टी20 मैच में जबर्दस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने ऐतिहासिक फिफ्टी जड़कर भारत को 231/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक ने 5 गेंदों में पांच चौकों और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं, हार्दिक ने गेंदबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट चटकाया। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (POTM) से नवाजा गया।

हालांकि, 32 वर्षीय हार्दिक ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद जिस तरह का दमदार बयान, वो शायद ही कोई दूसरा क्रिकेटर दे पाए। उन्होंने पांचवें टी20 के बाद कहा, 'मैं क्रिकेट प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के लिए बल्कि टीम को जीत दिलाने के लिए खेलता हूं। जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। जब मैं लौटा तो पता चला कि मैंने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्ट लगाई है। यह जानकर अच्छा लगा। मैंने अपने टीम मेट और पार्टनर से कहा था कि मैं पहली बॉल से ही मारूंगा। आज मैंने मौके का पूरा फायदा उठाया। यह काफी संतोषजनक दिन रहा।'' हार्दिक ने साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किया था।

हार्दिक की तूफानी पारी के बीच तिलक वर्मा ने दूसरा छोर संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए तिलक के साथ 44 गेंद में 105 रन की साझेदारी की। तिलक ने 42 गेंद में दस चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन जुटाए। इससे पहले अभिषेक शर्मा (34) और संजू सैमसन (37) ने छठे ओवर में ही भारत को 63 रन तक पहुंचा दिया था। जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी शुरुआत अच्छी की और क्विंटोन डिकॉक (65) के क्रीज पर रहते टीम जीत की ओर बढ़त रही थी लेकिन आखिरी सात विकेट 81 रन के भीतर गंवाकर आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। वरूण चक्रवर्ती ने चार जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो शिकार किए। अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA 5th T20I Player of the Match Hardik Pandya Said I have not played cricket to win POTM Award
;;;