Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA 4th T20I Toss Delay sparks anger People Asks BCCI genius decided this Match At Lucknow Ekana Cricket Stadium
IND vs SA: किस जीनियस ने ये फैसला लिया... लखनऊ में टॉस में हुई देरी तो BCCI पर भड़के लोग

IND vs SA: किस जीनियस ने ये फैसला लिया... लखनऊ में टॉस में हुई देरी तो BCCI पर भड़के लोग

संक्षेप:

IND vs SA 4th T20I Toss: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच का टॉस निर्धारत समय पर नहीं हुआ। यह मैच लखनऊ में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस बीसीसीआई पर भड़के हुए हैं।

Dec 17, 2025 07:31 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IND vs SA 4th T20I Toss: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। धुंध के कारण टॉस में लगातार देर हुई। टॉस निर्धारित समय शाम साढ़े छह बजे था। टॉस में देरी से क्रिकेट फैंस भड़क गए। सर्दियों में देश के उत्तरी क्षेत्र में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ था। पहला मैच ओडिशा के कटक जबकि दूसरा टी20 पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ में टॉस में देरी होने के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लोग कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''उस जीनियस आदमी की तस्वीर पोस्ट करें, जिसने दिसंबर में यहां मैच शेड्यूल किया।'' दूसरे ने कहा, ''सर्दियों में सभी टी20 शाम को ही क्यों होने चाहिए और वो भी उत्तर भारत में?'' तीसरे ने लिखा, '' सर्दियों में उत्तर भारत में मैच शेड्यूल न करें या दिन में मैच रखें। ज्यादातर मैच वैसे भी शनिवार/रविवार को होते हैं। वीकेंड पर तटीय शहरों में मैच हो सकते हैं, जहां धुंध की समस्या नहीं होगी।'' अन्य ने कहा, ''मैं उत्तर भारत में हूं। यहां ठंड में दिसंबर में मैच कैसे होस्ट कर सकते हैं?''

ये भी पढ़ें:LIVE: लखनऊ में धुंध के कारण टॉस में हो रही देरी, अंपायर कब करेंगे निरीक्षण?

टॉस में देरी का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से फील्डर्स को दिक्कत होती। निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का निर्णय किया गया। अंपायर ने 9:30 बजे तक इंताजार किया और फिर मैच रद्द कर दिया। पांचवां मैच शुक्रवार (19 दिसंबर) को अहमदाबाद में होगा। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |