
IND vs SA चौथा टी20 होगा रद्द? टाइमिंग आई सामने; इतने बजे तक शुरू हो जाना चाहिए मैच
IND vs SA चौथे टी20 के टॉस में देरी हो रही है। देरी की वजह लखनऊ में पड़ी धुंध है। इस वजह से मैदान पर दिखाई काफी कम दे रहा है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धुंध कम होने का इंतजार जारी है।
IND vs SA चौथे टी20 के टॉस में देरी हो रही है। देरी की वजह लखनऊ में पड़ी धुंध है। इस वजह से मैदान पर दिखाई काफी कम दे रहा है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धुंध कम होने का इंतजार जारी है। भारतीय समयानुसार India vs South Africa टॉस का तय समय 6 बजकर 30 मिनट था और मैच 7 बजे शुरू होना था, मगर धुंध के चलते टॉस में ही देरी हो गई। पहले इंस्पेक्शन का समय 6.50 तय किया गया, स्थिति ना सुधरने के कारण समय को 7.30, फिर 8, 8.30 और अब 9 बजे तक बढ़ा दिया गया है। फैंस को डर सता रहा है कि कहीं भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 रद्द ना हो जाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, IND vs SA टी20 मैच रद्द होने की टाइमिंग 9.46 की है। अगर इस समय तक पहली गेंद नहीं डल पाती तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है।
अगर 9.46 PM पर मैच शुरू होता है तो यह 5-5 ओवर का मैच होगा।
5 मैच की इस टी20 सीरीज के अभी तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। भारत ने सीरीज का पहला मैच कटक में 101 रनों के बड़े अंतर से जीत सीरीज का धमाकेदार आगाज किया था, इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में पलटवार किया और भारत को 51 रनों से धूल चटाई। तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने मेहमानों को 117 पर ढेर कर मैच 7 विकेट से अपने नाम किया।
भारत की आज नजरें चौथा टी20 जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर थी, वहीं साउथ अफ्रीका बराबरी करने के इरादे से यहां आया था। मगर धुंध ने दोनों टीमों को परेशान कर दिया।






