Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA 4th T20I Match has been called off due to dense fog at the Lucknow toss delayed six times
IND vs SA चौथा टी20 हुआ रद्द, लखनऊ के मैदान पर छाई धुंध की चादर; 6 बार टला टॉस

IND vs SA चौथा टी20 हुआ रद्द, लखनऊ के मैदान पर छाई धुंध की चादर; 6 बार टला टॉस

संक्षेप:

IND vs SA 4th T20I Match has been called off- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका लखनऊ में होने वाला चौथा टी20 रद्द हो गया है। अधिकारिक तौर पर इसका ऐलान हो गया है। धुंध के कारण टॉस को 6 बार टाला गया था।

Dec 17, 2025 09:36 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs SA 4th T20I Match has been called off- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, मगर मैदान पर धुंध होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया और मैच अधिकारियों को ना चाहते हुए भी इसे रद्द करना पड़ा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6 बजकर 30 मिनट पर होना था वहीं मैच 7 बजे शुरू होना था, मगर लखनऊ के मैदान पर पड़ी कोहरे की चादर ने टॉस तक नहीं होने दिया। मैच अधिकारियों ने पूरी कोशिश की और 6 बार टॉस को टाला, मगर फिर भी मैच नहीं हो पाया।

धुंध के कारण मैच अधिकारियों ने पहला इंस्पेक्शन 6 बजकर 50 मिनट का रखा। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से इंस्पेक्शन के समय को – बार और बढ़ाया गया। इसके बाद इंस्पेक्शन की टाइमिंग 7.30 मिनट तय हुई, फिर 8, 8.30, 9 और फिर आखिरी इंस्पेक्शन 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ।

आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर IND vs SA मैच 5-5 ओवर का भी खेला जाना था, तो पहली गेंद कम से कम 9 बजकर 46 मिनट पर डल जानी चाहिए थे। 9.25 पर हुए इंस्पेक्शन के बाद जब तस्वीर साफ नहीं हुई तो अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को रद्द करना ठीक समझा।

शुभम गिल हुए टी20 सीरीज से बाहर

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 से पहले खबर आई की शुभमन गिल चोट के चलते टी20 सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। उनके पैर पर प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी जिस वजह से वह सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता था। हालांकि सैमसन को अपनी बारी के लिए 19 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा, जब भारत सीरीज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;