IND vs SA Live Score: रद्द हुआ मुकाबला
चौथे टी20 मुकाबला रद्द हो गया है। धुंध के कारण टॉस तक नहीं हो सका।

लखनऊ में धुंध बनी विलेन
IND vs SA 4th T20I Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को चौथा टी20 मैच धुंध के कारण रद्द हो गया।। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस तक नहीं हो पाया। टॉस का निर्धारित समय साढ़े छह बजे थे। अंपायर्स ने 9 बजे तक धुंध कम होने का इंतजार किया और मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी। पांचवां और आखिरी टी20 शुक्रवार (19 दिसंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत के पास अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका होगा। भारत ने घर पर साउथ अफ्रीका से कभी टी20 सीरीज नहीं जीती है। वहीं, साउथ अफ्रीका सीरीज बराबरा करने की फिराक में होगा। एडेमन मार्करम की कप्तानी वाली टीम को धर्मशाला में आयोजित तीसरे टी20 में 7 विकेट से शिकस्त मिली थी।
IND vs SA Live Score: रद्द हुआ मुकाबला
चौथे टी20 मुकाबला रद्द हो गया है। धुंध के कारण टॉस तक नहीं हो सका।
IND vs SA Live Score: अब इतने बजे होगा निरीक्षण
टॉस में देरी का सिलसिला जारी है। अंपायर अब लखनऊ में 9 बजकर 25 मिनट पर निरीक्षण करेंगे। 9:46 कट ऑफ टाइम है।
IND vs SA Live Score: अब 9 बजे होगी निरीक्षण
लखनऊ में टॉस में देरी जारी है। अंपायर ने फिर निरीक्षण का समय बदल दिया है। अब रात 9 बजे निरीक्षण किया जाएगा।
IND vs SA Live Score: निरीक्षण का समय फिर बदला
लखनऊ में धुंध कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में टॉस में देरी हो रही है। निरीक्षण का सम फिर चेंज हुआ है। अंपायर अब रात 8:30 बजे निरीक्षण करेंगे।
IND vs SA Live Score: शुभमन गिल हुए बाहर
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। समझा जाता है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। गिल की जगह संजू सैमसन पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
IND vs SA Live Score: अब 8 बजे होगा निरीक्षण
लखनऊ में टॉस में लगातार देरी का सिलसिला जारी है। अंपायर ने निरीक्षण का टाइम फिर बदल दिया है। अब रात आठ बजे निरीक्षण किया जाएगा।
IND vs SA Live Score: अंपायर कब करेंगे निरीक्षण?
लखनऊ में धुंध की वजह से टॉस में देरी रहो रही है। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से फील्डर्स को दिक्कत होगी। अंपायर अब शाम 7:30 बजे निरीक्षण करेंगे। अंपायर ने 6:50 बजे निरीक्षण के बाद यह निर्णय किया। सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।
IND vs SA Live Score: धुंध के कारण टॉस में देरी
लखनऊ में धुंध के कारण टॉस में देरी हो रही है। अंपायर शाम 6 बजकर 50 मिनट पर निरीक्षण करेंगे।
IND vs SA Live Score: कुछ देर में लखनऊ में होगा टॉस
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम साढ़े छह बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
IND vs SA Live Score: क्या कोहली का रिकॉर्ड टूटेगा?
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का धांसू रिकॉर्ड तोड़ने के नजदकी हैं। अभिषेक अगर रविवार को 47 रन जोड़ने में कामयाब रहे तो टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। कोहली ने 2016 में 1614 रन बनाए थे।
IND vs SA Live Score: क्या लखनऊ में खेलेंगे बुमराह?
भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से तीसरे मैच में नहीं खेले थे। बुमराह आज लखनऊ में खेलेंगे या नहीं, उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह धर्मशाला में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। हर्षित राणा ने भी उनका अच्छा साथ दिया था।
IND vs SA Live Score: गिल और सूर्या पर रहेंगी नजरें
शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन साथ ही खराब फॉर्म से जूझे रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव भी समीक्षा के दायरे में हैं। तीसरे मैच में सूर्यकुमार के पास वह लय हासिल करने का अच्छा मौका था। एक समय उनका दबदबा स्थापित करने वाले शॉट अनियमित परिणाम दे रहे हैं और धर्मशाला में मैच भी अलग नहीं था। उपकप्तान गिल का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। गिल ने अच्छी तरह से स्थापित संजू सैमसन की जगह ली।
IND vs SA Live Score: शाहबाज अहमद की हुई एंट्री
अक्षर पटेल को बीमारी के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैच से बाहर होना पड़ा। चौथे मैच से पहले ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भारतीय स्क्वॉड में एंट्री मिली। अक्षर धर्मशाला में तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। शाहबाज ने भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैच खेले हैं, जिनमें कुल पांच विकेट चटकाए।
IND vs SA Live Score: भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शाहबाज अहमद, संजू सैमसन।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्खिया, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।