Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA 1st T20I Tilak Varma Launches Nortje OUT OF THE Cuttack STADIUM video goes viral
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का पावरफुल शॉट, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा का पावरफुल शॉट, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद

संक्षेप:

तिलक वर्मा ने मंगलवार को एनरिक नॉर्खिया के ओवर में एक ऐसा छक्का लगाया, जोकि स्टेडियम के बाहर पहुंच गया। उनका ये शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तिलक ने इस दौरान एक हजार रन भी पूरे किए।

Dec 09, 2025 09:57 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक गगनचुंबी छक्का लगाया, जिसके देखकर हर कोई हैरान रह गया। तिलक ने कटक में पहले टी20 मैच में धीरी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या की नाबाद 59 रन की आक्रामक पारी से भारत ने पहले मुकाबले में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन बनाये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने 28 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। भारत के लिए तिलक वर्मा (32 गेंद में 26), अक्षर पटेल (21 गेंद में 23) अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 17) क्रीज पर समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। तिलक वर्मा ने 10वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया के ओवर में तीसरी गेंद पर डीप स्कैवयर लेग के ऊपर से दमदार शॉट लगाया। उनके बल्ले पर लगने के बाद गेंद सीधे जाकर स्टेडियम के छत पर गिरी और बाहर चली गयी, जिसके बाद अंपायर ने दूसरी गेंद मंगाई। हालांकि कुछ गेंद बाद ही तिलक वर्मा कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें:T20I में सूर्यकुमार के बल्ले पर लगी जंग, लगातार मैचों में हुए हैं फ्लॉप

तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20 मैच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कटक के बाराबती स्टेडियम में अपनी पारी के दौरान, उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। तिलक वर्मा ने यह मुकाम अपनी 34वीं T20I पारी में हासिल किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 5वें सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बने। इस मैच से पहले वह 1000 रनों से सिर्फ 4 रन दूर थे, जो उन्होंने अपनी पारी में पूरे किए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |