Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs PAK Team India celebrates Asia Cup 2025 win without trophy Suryakumar Yadav Copied Rohit Sharma VIDEO
भारत ने बिना ट्रॉफी के मनाया एशिया कप जीत का जश्न, सूर्यकुमार यादव ने किया रोहित शर्मा जैसा सेलिब्रेशन; VIDEO

भारत ने बिना ट्रॉफी के मनाया एशिया कप जीत का जश्न, सूर्यकुमार यादव ने किया रोहित शर्मा जैसा सेलिब्रेशन; VIDEO

संक्षेप:

सूर्यकुमार यादव ने ने जीत का जश्न निराले अंदाज में मनाया। पाकिस्तान को जलाते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनिंग सेलिब्रेशन को कॉपी किया। ट्रॉफी के बिना भारत की इस जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Sep 29, 2025 05:57 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल के बाद प्रजेंटेशन में जमकर बवाल हुआ। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यह ड्रामा लगभग 2 घंटे तक चला। इसके बाद मोहसिन नकवी मैदान छोड़कर चले गए और आयोजकों में से कोई ट्रॉफी को लेकर ड्रेसिंग रूम के अंदर ले गया। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बावजूद जीत का जश्न निराले अंदाज में मनाया। पाकिस्तान को जलाते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनिंग सेलिब्रेशन को कॉपी किया। ट्रॉफी के बिना भारत की इस जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:तिलक, अभिषेक या कुलदीप…कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और कौन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

क्यों भारत ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी?

मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी है। जब पहलगाम हमला हुआ और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया तो मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला था। भारत के खिलाफ उनके इस रवैय के चलते टीम इंडिया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान टीम ने करा दी नकवी की थू-थू, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हुआ ऐसा

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान का किया जमकर विरोध

भारत-पाकिस्तान फाइनल ही नहीं ग्रुप स्टेज से सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान का विरोध किया। इसकी शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से टॉस के दौरान हाथ ना मिलाने से हुई। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी ग्रुप स्टेज का मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए, जिसे हैंडशेक विवाद का नाम देकर तूल दी गई। इसके बाद मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जीत को पहलगाम हमले और आर्म्ड फोर्स को समर्पित कर अपनी भावनाएं खुलेआम जाहिर कर दी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।