
भारत मैच बॉयकॉट मामले में पाकिस्तान-बांग्लादेश ने ICC को मिलकर घेरा, कहीं महंगा ना पड़ जाए ये दांव
IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने 3 तो बांग्लादेश ने 2 शर्तें रखी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की यह शर्तें कहीं उन्हें खुद ही ना महंगी पड़ जाएं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो, इसको लेकर आईसीसी हर संभव प्रयास कर रहा है। रविवार 8 फरवरी को इस सिलसिले में आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है, इस मुद्दे को लेकर गद्दाफी स्टेडियम में बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस मीटिंग के दौरान आईसीसी को घेरने की कोशिश की। IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने 3 तो बांग्लादेश ने 2 शर्तें रखी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की यह शर्तें कहीं उन्हें खुद ही ना महंगी पड़ जाएं।
बता दें, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। आईसीसी ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, मगर बांग्लादेश अपनी जिद्द पर अड़ा रहा और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने को कहा। बांग्लादेश नहीं माना तो आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया।
आईसीसी के इस कड़े फैसले के बाद पाकिस्तान बांग्लादेश का हिमायती बना। पाकिस्तान ने आईसीसी के इस फैसले का विरोध जताते हुए 15 फरवरी को होने वाले इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद इसका ऐलान किया। हालांकि अभी तक पीसीबी ने लेटर लिखकर आईसीसी को इसकी जानकारी नहीं दी है। इसका मतलब है कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच हो सकता है।
इसी उम्मीद में रविवार को यह मीटिंग हुई और इस मीटिंग के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी-अपनी शर्तें रखी। आईए इन शर्तों के बारे में जानते हैं-
पाकिस्तान की ये 3 शर्तें-
पहली डिमांड- पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए
दूसरी डिमांड- भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू होए
तीसरी डिमांड- T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं
बांग्लादेश ने भी की डिमांड
सिर्फ PCB ही नहीं, BCB ने भी ICC से कुछ चीज़ों की मांग की। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के अनुसार, BCB के चीफ अमीनुल इस्लाम ने एक ICC इवेंट की होस्टिंग राइट्स के साथ-साथ पैसों में मुआवज़े की भी मांग की।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




