ईशान किशन के प्रदर्शन से गदगद हुआ कप्तान सूर्या का सीना, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

Feb 16, 2026 01:46 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी है। भारत की इस जीत के हीरी सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन रहे जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। ईशान के इस शानदार प्रदर्शन की सूुर्यकुमार यादव ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर भी खुशी जाहिर की है।

ईशान किशन के प्रदर्शन से गदगद हुआ कप्तान सूर्या का सीना, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

टी-20 विश्व कप 2026 के महा-मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने घुटने टेक दिए। कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप में यह 8वीं जीत है। इस जीत से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बहुत खुश थे। उन्होंने ईशान किशन की 40 iगेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी की सराहना की है। किशन की पारी से कप्तान का सीना चौड़ा हो गया है।

पोस्ट मैच प्रेंजेंटेशन में कप्तान सूर्या ने बात करते हुए ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्कोर के एक विकेट गिर जाने के बाद इस तरह की बल्लेबाजी करना अद्भत था। कप्तान सूर्या ने कहा कि ईशान किशन ने इस मैच में कुछ हटकर सोचा। ईशान की आउट ऑफ बॉक्स सोच ने भारत को मैच में काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान सूर्या ने कहा कि आज के मैच में शुरुआत में विकेट गिरने के बाद किसी ना किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही थी और यह जिम्मेदारी ईशान किशन ने जिस तरीके से ली है वह अद्भुत है।

भारतीय टीम के प्रदर्शन और इंटेंट पर बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि “मेरे ख्याल से यह मैच भारत के लिए काफी अच्छा था, क्योंकि हमने उसी ब्रांड का क्रिकेट खेला जिस तरह से हम ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलना चाहते थे।” सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि “पहले बल्लेबाजी करते समय कुछ कहना मुश्किल होता है। क्योंकि आपको कभी पता नहीं होता कि ओस होगी या नहीं या लाइट्स के नीचे पिच कैसी रहेगी।”

हालांकि, सूर्यकुमार यादव पहली पारी में बनाए गए भारतीय टीम के 175 रनों के स्कोर से पूरी तरह से आश्वत थे। सूर्या ने कहा कि "पहले बल्लेबाजी करते हुए यह तय करना मुश्किल होता है कि कितना टारगेट सही रहेगा, लेकिन हमें लगा कि हमारा स्कोर औसत से 15 रन ज्यादा था। 155 रन का स्कोर एक रोमांचक मैच हो सकता था।" गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कप्तान सूर्या ने कहा कि "गेंद से सभी का योगदान देखना बहुत अच्छा लगा।" सूर्या ने आगे के मैचों की प्लानिंग पर बात करते हुए कहा- "हम वापस जाएंगे, एक टीम के रूप में अच्छा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते समय बाकी मैचों के बारे में सोचेंगे।"

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद अब सुपर 8 के लिए अपनी सीट कंफर्म कर चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम दोपहर में ही सुपर 8 के मुकाबले में पहुंच गई थी। भारत का ग्रुप स्टेज का एक और मुकाबला खेला जाना शेष है, जिसके लिए भारतीय टीम कोलंबो से सीधे अमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;