24 घंटे रुक जाओ ना उसके लिए...कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान ने मैच में हाथ मिलाने पर क्या कहा?

Feb 14, 2026 08:15 pm ISTHimanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली ने हैंडशेक मामले पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है।

24 घंटे रुक जाओ ना उसके लिए...कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान ने मैच में हाथ मिलाने पर क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है। यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में खेला गया था। शनिवार को सबके मन में उठ रहे सवाल का जवाब नहीं मिला, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों के कप्तानों ने इस बात पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी कि रविवार को होने वाले उनके टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले या बाद में उनकी टीमें हाथ मिलाएंगी या नहीं।

सूर्यकुमार यादव से जब मैच पूर्व संवाददता सम्मेलन में हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''अब इसके लिए 24 घंटे इंतज़ार कीजिए। इस पर इतना ध्यान क्यों देना? हम क्रिकेट खेलने आए हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। इन सब फैसलों पर हम कल बाद में विचार करेंगे। इंतज़ार कीजिए। अच्छे से खाइए और सो जाइए।" आगा ने इससे पहले इस बारे पूछे जाने पर कहा था, "इस बारे में हम कल देखेंगे।"

आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में 'खेल भावना' को बनाए रखा जाना चाहिए। आगा ने कहा, “क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है।”

इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित है। टीम ने इस मामले में अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ दिया है। टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी। भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद रहेंगे, जहां उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ पिछले कुछ हफ्तों में बने तनाव को कम करने का मौका मिलेगा। भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति की संभावना है। बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है।

उन्होंने कहा, "आईसीसी ने यह फैसला लिया है। आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;