सब चाहते हैं...अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने कर दिया कंफर्म

Feb 14, 2026 06:03 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। अभिषेक बीमार होने के कारण दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे।

सब चाहते हैं...अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार यादव ने कर दिया कंफर्म

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक बीमार होने के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि वह डिस्चार्ज भी हो गए थे और नामीबिया वाले में मैदान पर भी दिखे थे। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिला था।

सूर्यकुमार यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर कई सवालों के जवाब में कहा है कि अगर सबकी इच्छा है तो अभिषेक को मैच में शामिल करेंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजाक में कहा, ‘’अगर आप सब चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले तो हम उसे खिलाएंगे।'' अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे।

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की और आठ गेंदों पर 22 रन बनाते हुए तीन छक्के जड़े। हालांकि, दूसरे ओपनर इशान किशन ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल सैमसन बैक-अप ओपनर ही हैं। किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी जगह मजबूती से पक्की कर ली है।

अभिषेक शर्मा ने 2024 में भारत के लिए पर्दापण किया था। भारत के लिए 39 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 36 की औसत से 1,297 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 136 का है। इन 39 मैचों में उन्होंने 123 चौके और 88 छक्के लगाए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।