पाकिस्तान के यू-टर्न से 1575 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होते-होते बचा, ICC ने ली राहत की सांस
पाकिस्तान की नौटंकी खत्म हो गई है। वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए राजी हो गया है। आईसीसी ने इस फैसले के बाद राहत की सांस ली होगी, क्योंकि उन्हें 1460 करोड़ का नुकसान होते-होते बचा है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला है। इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों देशों के फैंस के अलावा पूरी दुनिया एक्साइटेड रहती है। यही वजह है कि आईसीसी की इससे छप्परफाड़ कमाई होती है। अब पाकिस्तान लगातार दो-तीन इवेंट से नौटंकी कर रहा है, जिस वजह से आईसीसी को नुकसान होने का डर सताता रहता है। इस बार भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की धमकी दी थी, उनके प्रधानमंत्री ने तो ऐलान कर दिया था कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगा, मगर भारत के खिलाफ नहीं। सोमवार को इस नौटंकी का अंत हुआ और पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी हुई। आईसीसी ने इस फैसले के बाद राहत की सांस ली होगी, क्योंकि उन्हें 1460 करोड़ का नुकसान होते-होते बचा है।
जी हां, इंडियन एक्सप्रेस को एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का अपनी टीम को निर्देश देने के अपने फैसले से पीछे हटकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को $174 मिलियन के रेवेन्यू का नुकसान होने से बचाया है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन 15,75,69,61,500 रुपए बैठता है
सूत्र ने कहा, “कुल नुकसान लगभग $174 मिलियन डॉलर का होता, जिसमें ब्रॉडकास्टर, गेट मनी और दूसरी स्पॉन्सरशिप से जुड़ा नुकसान भी शामिल है।”
पाकिस्तान के इस ऐलान का असर भारतीय एयरलाइंस पर भी दिखा। यह कन्फर्म होने के कुछ ही मिनट बाद कि भारत रविवार को पाकिस्तान से खेलेगा, मुंबई-कोलंबो-मुंबई राउंड ट्रिप का किराया 10,000 रुपये बढ़कर 60,000 रुपये हो गया। इससे पता चलता है कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान मैच कितना अहम है।
टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच कन्फर्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दोनों देशें के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहते हैं। पिछले 19 सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है, वहीं 12 सालों से कोई द्वीपक्षीय सीरीज नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



