IND vs PAK मैच पर रेयान टेन डोएश ने कहा- पाकिस्तान को कोलंबो में रहने का मिलेगा फायदा

Feb 10, 2026 08:14 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय सहायक कोच रायन टेन डोशेट ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की टीम को कोलंबो की परिस्थितियों का अधिक अनुभव होगा।

IND vs PAK मैच पर रेयान टेन डोएश ने कहा- पाकिस्तान को कोलंबो में रहने का मिलेगा फायदा

सहायक कोच रेयान टेन डोएश ने कहा कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप के लीग मैच में पाकिस्तान का सामना करने के लिए मानसिक रूप से पहले ही तैयार थी और पड़ोसी देश के हाल में मुकाबले के बहिष्कार को खत्म करने के निर्णय से टीम का ध्यान केवल क्रिकेट पर केंद्रित कर दिया है। पाकिस्तान ने सरकारी निर्देशों का हवाला देते हुए पहले 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने की घोषणा की थी। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को सूचित किया कि टीम अपने सभी निर्धारित मुकाबलों में खेलेगी जिससे इस प्रतिष्ठित मैच को लेकर अनिश्चितता समाप्त हो गई।

डोएशे ने कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम ने कभी भी मैदान से बाहर की घटनाओं को अपनी तैयारी पर असर डालने नहीं दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, ''जैसा कि मैंने कहा, हमने इस स्थिति को स्वीकार लिया था और जब तक हम वहां पहुंचते। और वे मैदान में उपस्थित नहीं होते, तब तक हम यही मान कर चल रहे थे कि हम मैच खेलेंगे। ''

दक्षिण अफ्रीका में जन्में नीदरलैंड के पूर्व कप्तान ने दोहराया कि खिलाड़ी जानबूझकर इस मुकाबले से जुड़ी राजनीतिक बहस से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ''हम सभी राजनीति से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी देश की भावनाओं और दोनों देशों के बीच की राजनीति के बारे में जिक्र किया है। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण केवल क्रिकेट पर ध्यान देना है। ‘’

डोएशे ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान को कोलंबो में पहले से रहने का एक 'लॉजिस्टिक' लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा, ''यह चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि पाकिस्तान पिछले दो हफ्ते से कोलंबो में है और हम पूरी तरह से अगले हफ्ते उस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ‘’

भारत 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा और डोएशे का मानना है कि पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर स्पष्टता से दोनों टीमों को केवल खेल पर ध्यान लगाने का मौका मिलेगा। आईसीसी ने सुनिश्चित किया है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से चले और अब दोनों टीम का पूरा ध्यान मैदान पर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।