Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs PAK match can happen 3 times in Asia Cup 2025 not just once Know how
एशिया कप 2025 में एक नहीं 3-3 बार हो सकता है IND vs PAK मैच! जानें कैसे

एशिया कप 2025 में एक नहीं 3-3 बार हो सकता है IND vs PAK मैच! जानें कैसे

संक्षेप:

एशिया कप 2025 में अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रहती है तो उनका तीन बार इस टूर्नामेंट में आमना सामना हो सकता है। लीग स्टेज के बाद सुपर-4 में दोनों की दूसरी भिड़ंत संभव है।

Jul 27, 2025 01:07 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित शेड्यूल सामने आ गया है। 9 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज यूएई में होगा, वहीं फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में होगा ताकि टीमें अगले साल भारत व श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर सके। एशिया कप 2025 के शेड्यूल के सामने आते ही हर किसी की नजरें एक ही मैच पर टिकी थी, वो मैच था भारत और पाकिस्तान का। बता दें, तय शेड्यूल के अनुसार 14 सितंबर को यह महामुकाबला होना है। हालांकि पहलगाम अटैक को मद्देनजर यह मैच भारतीय खिलाड़ी, बोर्ड व सरकार खेलने के लिए राजी होगी या नहीं ये तो समय ही बताएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:टीम गिल की है गंभीर की नहीं, प्लेइंग XI चुनना उनका काम; गावस्कर ने रखी अपनी राय
ये भी पढ़ें:राहुल-गिल ने किया कमाल, 21वीं सदी में भारत के लिए ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

मगर क्या आप जानते हैं कि अगर 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है, तो इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि 3-3 बार फैंस को IND vs PAK हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है?

जी हैं, भारत और पाकिस्तान दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा और उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत अपने ग्रुप मुकाबलों का समापन 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैच के साथ करेगा।

ये भी पढ़ें:मैनचेस्टर टेस्ट के 5वें दिन पंत बैटिंग करेंगे? बैटिंग कोच ने उठाया पर्दा

14 सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच के बाद, दोनों टीमों की भिड़त सुपर-4 में भी हो सकती है। भारत के ग्रुप में यूएई और ओमान जैसी कमजोर टीमें हैं, ऐसे में उनका अगले स्टेज में पहुंचने के चांसेस काफी ज्यादा है। ऐसे में 21 सितंभर को एक बार फिर फैंस को IND vs PAK की जंग देखने को मिल सकती है।

ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अगर दोनों टीमें अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखती हैं, तो 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में वे तीसरी बार आमने-सामने हो सकती हैं। ऐसे में सितंबर के महीने में फैंस को तीन-तीन बार इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच देखने को मिल सकता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |