IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल कहां देखें? जानें TV चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IND vs PAK LIVE Streaming Asian Games 2026: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाना है। भारत इन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है।

India vs Pakistan Asian Games
साहिबजादा फरहान और जसप्रीत बुमराह

India vs Pakistan LIVE Streaming: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रनों से बुरी तरह रौंदकर कम से कम अपना सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है। अब पाकिस्तान को धूल चटाकर श्रेयस अय्यर की टीम की नजरें गोल्ड मेडल पर होगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 169 रन बोर्ड पर लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने 38 तो ईशान किशन ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी। श्रीलंका की पूरी टीम ने मुश्किल पिचपर 45 रनों पर ही हथियार डाल दिए। वहीं पाकिस्तान सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मैच में पहुंचा है। आइए एक नजर भरत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल कब है?

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों का क्रिकेट फाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच?

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे IST से शुरू होगा।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच कहां और कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। IND vs PAK एशियन गेम्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच भारत में Sony Sports 1 TV चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। यह मैच सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़) पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल: मैच डिटेल्स

मैच: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच

तारीख: शनिवार, 3 अक्टूबर, 2026

समय: लोकल टाइम दोपहर 1:30 बजे (IST सुबह 10:00 बजे)

जगह: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन, जापान

लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV

टीवी: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

भारत बनाम पाकिस्तान T20 हेड-टू-हेड

भारत और पाकिस्तान का टी20 में आमना-सामनाा कुल 17 बार हुआ है, इसमें से 14 बार जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ तीन बार ही जीत नसीब हुई है।

इंडिया वर्सेस पााकिस्तान गोल्ड मेडल मैच बारिश की वजह से धुला तो क्या होगा?

हांग्जो 2023 में, अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत ने बेहतर रैंक वाली टीम होने की वजह से गोल्ड जीता।हालांकि, आइची-नागोया 2026 में अलग नियम लागू होते हैं। अगर गोल्ड मेडल का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमें गोल्ड शेयर करेंगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच महाजंग, जानें कहां और कैसे देखें लाइव