IND vs PAK: ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया वो कारनामा, जो एमएस धोनी कभी नहीं कर पाए

Feb 16, 2026 12:18 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में वो कारनामा किया है, जो दिग्गज एमएस धोनी कभी नहीं कर पाए। विकेटकीपर ईशान ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कमाल की बल्लेबाजी की।

IND vs PAK: ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया वो कारनामा, जो एमएस धोनी कभी नहीं कर पाए

गजब की फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बल्ला बोला। उन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। ओपनर ईशान की पारी के दम पर भारत ने 175/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम ने 61 रनों से पाकिस्तान को रौंदा और ईशान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 27 वर्षीय ईशान ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया, जो पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी कभी नहीं कर पाए।

दरअसल, ईशान टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने एक धाकड़ क्लब में भी एंट्री मारी है। वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल करने वाले कुल चौथे विकेटकीपर हैं। फारुख इंजीनियर ने 1975 के वनडे वर्ल्ड कप में ईस्ट साउथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह अवॉर्ड जीता। धोनी 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, केएल राहुल ने 2023 में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था।

ईशान ने पाकिस्तान के विरुद्ध प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ''मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट इतना आसान नहीं था, लेकिन आपको आपको अपने आप पर विश्वास रखना होता है। इसलिए मैं केवल गेंद को देखकर खेलने की कोशिश कर रहा था। क्या खेलना चाहते हैं, कौन से शॉट खेलने हैं? अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी था। मैंने अपने ऑफ साइड खेल पर काफी मेहनत की है। मैं बस चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रहा था।'' विकेटकीपर ने कहा कि उनके दिमाग में 160-170 रन का स्कोर खड़ा करने का लक्ष्य था। उन्होंने कहा, '' मेरे दिमाग में साफ था कि अगर हम 160-170 रन बना लेते हैं तो वह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा।''

ईशान के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान पर एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर शानदार पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत का पलड़ा भारी रहा कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।