पाकिस्तान से आखिरी बार टी20 में एशिया कप में ही हारा था भारत, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs PAK Head To Head in T20I: भारत-पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड में टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आता है। आखिरी बार जब भारत इस फॉर्मेट में पाकिस्तान से हारा था तो वह एशिया कप में ही था।

Harmanpreet Kaur and Fatima Sana
IND vs PAK टी20 रिकॉर्ड हेड टू हेड

IND vs PAK Head To Head in T20I: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज दुबई में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लीजिए। भारत और पाकिस्तान का आमना सामना टी20 क्रिकेट में कुल 17 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 14 बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं बीते 17 सालों में पाकिस्तान ने भारत को तीन बार हराया है। उन्हें आखिरी बार यह खुशी 2022 एशिया कप में नसीब हुई थी। इसके बाद भारत 4 बार पाकिस्तान को धूल चटा चुका है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हेड टू हेड

2009 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच इस फॉर्मेट में पहली टी20 भिड़ंत हुई थी। पाकिस्तान को 75 रनों पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया ने वो मैच 5 विकेट से जीता था। 2010 टी20 वर्ल्डकप में भी भारत पाकिस्तान को धूल चटाने में कामयाब रहा था।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत 2012 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नसीब हुई थी। वह मैच पाकिस्तान मात्र 1 रन के अंतर से जीता था। इसके बाद भारत ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दूसरी जीत 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली, वह मैच DLS मैथड के चलते पाकिस्तान 2 रनों से जीता था।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ तीसरी और आखिरी जीत 2022 एशिया कप के दौरान मिली थी। तब भी भारत 13 रनों के अंतर से ही हारा था।

पाकिस्तान की यह तीनों जीत बताती है कि उन्हें भारत को हराने में खूब पसीना बहाना पड़ा है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड

इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाक से आखिरी बार टी20 में एशिया कप में ही हारा था भारत, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड