हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान को किया इग्नोर, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नो-हैंडशेक
IND vs PAK Women's T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

भारत की क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक पॉलिसी जारी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इसे फॉलो किया। हरमनप्रीत ने रविवार को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने टॉस के दौरान फातिमा को इग्नोर किया। भारत ने बर्मिंघम के मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने किसी भी स्तर के मैच में पाकिस्तान की कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया है। यह सिलसिला 2025 में एशिया कप से शुरू हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी यही नीति अपनाई। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप में भी हरमनप्रीत ने फातिमा से हाथ नहीं मिलाया था।
टॉस जीतने के बाद क्या बोलीं हरमनप्रीत?
मैच से एक दिन पहले हरमनप्रीत नेनो-हैंडशेक पॉलिसी पर ज्यादा बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम का ध्यान बाहरी बातों पर नहीं बल्कि ध्यान मैच पर है। वहीं, बर्मिंघम में टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ''हम पहले बैटिंग करेंगे। मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी पिच है और बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाने का प्रयास करेंगे।'' भारत ने हरमनप्रीत की अगुवाई में वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीता था। भारतीय कप्तान से जब पूछा गया कि क्या वर्ल्ड कप जीतने से कॉन्फिडेंस मिलता है तो उन्होंने कहा, ''हम सब बहुत उत्हाहित हैं। पिछले वर्ल्ड कप ने हमें पक्का बहुत कॉन्फिडेंस दिया है और हम बस उस कॉन्फिडेंस को इस वर्ल्ड कप में भी ले जाना चाहते हैं। हमने बहुत सी एरिया पर काम किया है और अब अच्छा क्रिकेट खेलना है।''
‘अगर हम टॉस जीतते तो पहले बैटिंग ही चुनते’
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा, ''मुझे लगता है कि अगर हम टॉस जीतते तो हम भी पहले बैटिंग ही चुनते। यह बैटिंग ट्रैक जैसा लग रहा है। मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास एक अच्छी बॉलिंग यूनिट है, इसलिए हमें बस बैटिंग साइड में सुधार करने की जरूरत है। हमारे पास एक अच्छा अनुभवी बॉलिंग अटैक है तो मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा मुकाबला होगा।'' भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 8 टॉस हार के बाद पहला टॉस जीता है। 2022 के बाद से T20I में इंग्लैंड में लगातार 12 टॉस हारने के बाद टीम ने पहला टॉस जीता है।
भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा ज़फ़र, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



